थाईलैंड के एक होटल में आग लगने से 10 लोगों की मौत‚ 30 से ज्यादा घायल

Demo pick

नई दिल्ली। कम्बोडिया-थाईलैंड सीमा पर पोइपेट शहर के ग्रैंड डायमंड सिटी कैसीनो-होटल में बुधवार देर रात को भीषण आग लगने से कम से कम 10 लोगों की जलकर मौत हो गई। जबकि 30 से ज्यादा लोग अभी भी घायल बताए जा रहे हैं। रेसक्यू अभियान चलाया जा रहा है। अभी भी 400 से अधिक लोगों के फेंसे होने की आशंका है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पोइपेट टाउन हॉल प्रशासन के प्रमुख नेम फोएंग ने बताया, कि आज सुबह 12 बजकर 10 मिनट तक 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई।  वहीं 30 से अधिक घायलों को थाईलैंड के सा केओ प्रांत के अरन्याप्रथेत जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- YOU-TUBE से हर महीने तीन लाख रूपए कमाते हैं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। अभी भी 400 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। जिन लोगों की मौत हुई या जो लोग हुए हैं उनमें से ज्यादातर थाईलैंड के निवासी हैं। आग बुधवार की रात लगी और अभी तक इसे बुझाया नहीं जा सका है।

अधिकारियों ने बताया है कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कंबोडियन नेशनल कमेटी फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट के उपाध्यक्ष कुन किम ने संवाददाताओं को बताया कि कैसीनो के अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए दमकल कर्मियों और हेलीकॉप्टरों को घटनास्थल पर भेजा गया है।

Leave a Reply