मूवी: ‘फ्लाइट’ (Flight)
स्टारकास्ट: मोहित चड्ढा, पवन राज मल्होत्रा, शिबानी बेदी, प्रीतम सिंह, विवेक वासवानी, जाकिर हुसैन, इशिता शर्मा, फरीद करीम, ध्रुवदित्य, रोहित पंत।
‘फ्लाइट’ डायरेक्टर: सूरज जोशी
Flight Movie Review: बॉलीवुड अभिनेता मोहित चड्ढा (Mohit Chadda) की एक्शन और थ्रिलर फिल्म ‘फ्लाइट’ 2 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन सूरज जोशी ने लिया है। फिल्म की शुरुआत एक प्लेन की दुर्घटना के साथ होती है, जिसमें लगभग 70 लोगों की जान चली जाती है। ये दुर्घटना प्लेन में तकनीकी खरीबी आने के कारण होती है। ये दुर्घटना कैसे हुई इस बात की जांच चल रही है और फिल्म में मोहित चड्ढा आदित्यराज एविएशन कंपनी के मालिक (रणवीर मल्होत्रा) का किरदार निभा रहे हैं। इसके बाद रणवीर मल्होत्रा अपनी कंपनी के कुछ भ्रष्ट लोगों की असलियत को सबके सामने लाने की कोशिश करते हैं। लेकिन उन लोगों द्वारा रणवीर को फंसाने की साजिश रची जाती है। इसके बाद रणवीर को किसी काम से अपने प्राइवेट जेट के जरिए दुबई जाना पड़ता है। कहानी अब इसके साथ बढ़ती है.
फिल्म की कहानी है शानदार
मोहित चड्ढा की ‘फ्लाइट’ की कहानी को शानदार बताया जा रहा है। फिल्म की शुरुआत एक एविएशन इंडस्ट्री से होती, जिसमें कुछ ऐसे लोग मौजूद हैं जो पैसे कमाने के लिए मासूम लोगों की जान की परवाह ना करते हुए कंपनी में घोटाले करते हैं। फिल्म की कहानी इसी के साथ आगे बढ़ती है। इस फिल्म में मोहित चड्ढा एक आमिर इंसान यानी रणवीर मल्होत्रा का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनके शौक देखने के बाद हर कोई उनके लाइफस्टाइल का कायल हो जाएगा। ‘फ्लाइट’ की कहानी पूरी तरह से मोहित चड्ढा के इर्द-गिर्द घूमती है।
डायलॉग डिलिवरी से लेकर एक्सप्रेशंस भी रहे कमाल
जिस दिन मोहित चड्ढा की फिल्म ‘फ्लाइट’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था तभी से कई लोगों ने उनकी तुलना शाहरुख खान से की थी। इतना ही नहीं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने मोहित चड्ढा की तारीफ में ट्वीट तक कर दिया था। इस फिल्म में मोहित इन दोनों स्टार्स के एक्सेंट को कॉपी करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में मोहित चड्ढा की डायलॉग डिलिवरी से लेकर एक्सप्रेशंस तो कमाल हैं लेकिन उनके बोलने का स्टाइल काफी हद तक शाहरुख से मिलता-जुलता है। फिल्म में उनका मजाकिया अंदाज जब उनकी जान को खतरा होता तब भी दिखाई देता है। प्लेन ऑटो पायलट मोड में हैं, लेकिन रणवीर मल्होत्रा को इस बात की कोई चिंता नहीं और वो हंसी-मजाक के मूड में दिखाई देते हैं।
Birthday Gift: RRR से अजय देवगन का फर्स्ट लुक Motion Poster हुआ रिलीज
मोहित चड्ढा के अलावा फिल्म में पवन राज मल्होत्रा, शिबानी बेदी, प्रीतम सिंह, विवेक वासवानी, जाकिर हुसैन, इशिता शर्मा, फरीद करीम, ध्रुवदित्य और रोहित पंत जैसे बेहतरीन कलाकार मौजूद हैं। फिल्म में मोहित चड्ढा ने अपने रोल को उम्मीद के मुताबिक निभाया है। एक्शन-थ्रिलर फिल्म के नाते म्यूजिक थोड़ा लाउड है, जिसे आप पसंद करेंगे। फिल्म की कहानी दर्शकों के उम्मीदों पर खरा उतर रही है। फिल्म की स्टार्टिंग भले ही स्लो है लेकिन धीरे-धीरे ये स्पीड पकड़ लेती है। यही वजह है कि दर्शकों को ये फिल्म अपनी कुर्सियों से हिलने का मौका नहीं देती है।