UP : युवक को जबरन नपुंसक बनाने वाले किन्नरों की जब्त होगी संपत्ति

20
Demo Pick

UP News:  युवक को जबरन नपुंसक बनाकर भीख मंगवाने के मामले में पुलिस ने दो किन्नरों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।  अब इस मामले में आरोपियों की संपत्ति जप्त करने का आदेश भी दिया गया है। 

मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर का है।  जहां मथुरा के टिकठा के रहने वाले अरविंद कुमार उर्फ मोहिनी किन्नर ने आरोप लगाया था कि गांधीनगर की रहने वाली किन्नर काजल ने अपने साथी सन्नो के साथ मिलकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

इसके बाद आरोपियों ने उससे भीख मंगवाई।  हालांकि वह किसी तरह से अपनी जान बचा कर इन लोगों के कब्जे से भाग निकला। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में 11 अक्टूबर 2021 को मामला दर्ज किया था।  इसके बाद पुलिस ने आरोपी किन्नरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

अप पुलिस ने इस मामले में आरोपी किन्नरों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।  पुलिस इन किन्नरों की संपत्ति का पता लगा रही है।  जिसके बाद जल्द कार्रवाई की जाएगी।  बता जा रहा है कि दोनों किन्नरों की करीब 2 करोड रुपए की संपत्ति जब्त की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि आरोपियों ने अपराध के जरिए धन अर्जित करके इस संपत्ति को खरीदा था।