
बहराइच के कतर्नियाघाट जंगल में एक टाइगर दो महिलाओं पर हमला कर दोनों को मारकर टाइगर उन्हें खा गया। नेपाल मूल की दोनो महिलाओं के शव क्षत-विक्षत हालत में जंगल में मिले हैं। एक महिला का हाथ और दूसरी का सिर नहीं मिला है। दोनों महिलाएं जंगल किनारे मवेशियों को चराने लाईं थीं। घटना के बाद वन विभाग की टीम टाइगर की तलाश में जुट गई है। टीम यह पता कर रही है आखिर कौन सा टाइगर था? क्या वह आदमखोर हो चुका है।पूरी घटना भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या-79 नोमैंस लैंड की कतर्नियाघाट के जंगल की है।
दरअसल, सोमवार शाम को कुछ स्थानीय लोग यहां से गुजरे तो उन्होंने दोनों महिलाओं के शव नजर आए। इसके बाद, पुलिस को सूचना दी। क्योंकि, यह क्षेत्र नेपाल का था। ऐसे में नेपाल पुलिस पहुंची।मृतक महिलाओं की शिनाख्त समुद्री बुढ़ा (45) और धनसारी गुरुंग (50) के तौर पर हुई है। यह दोनों नेपाल के बॉर्डर जिले मधुबन की रहने वाली थी और जंगल के पास के ही गांव में रहती थी। परिजन के मुताबिक, दोनों मवेशी चराने के लिए आईं थीं। जिस इलाके में टाइगर ने महिलाओं पर हमला किया है। यहां अक्सर ग्रामीण मवेशी चराने के आते हैं। दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभागीय वन अधिकारी ने बताया कि कतर्नियाघाट जंगल नेपाल से सटा है। जबकि नेपाल का रॉयल बर्दिया नेशनल पार्क बहराइच के जंगल से सटा है। टाइगर ने एक महिला का हाथ जबकि दूसरी महिला का सिर खा गया है। महिलाओं पर टाइगर के हमले के बाद इस इलाके में अलर्ट करते हुए आसपास के गांव के ग्रामीणों को वहां जाने से मना कर दिया है। भारत के साथ ही नेपाल का वन विभाग उस टाइगर का पता करने का प्रयास कर रहा है।