Sambhal: ब्राह्मण शक्ति संघ की प्रेस वार्ता में संरक्षक को बताया स्वयंभू संरक्षक

228

Sambhal: संभल जनपद के चंदौसी गौशाला रोड स्थित यदुवंशी गार्डन के सभागार में ब्राह्मण शक्ति संघ की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने 2 दिन पूर्व ब्राह्मण शक्ति संघ के नाम से लेटर पैड पर जारी एक विज्ञप्ति को फर्जी बताते हुए कहा कि लेटर पैड पर जिस ब्राह्मण शक्ति संघ की कार्यकारिणी को भंग करने की बात संरक्षक द्वारा कही गई‚ वास्तव में वह ब्राह्मण शक्ति संघ के स्वयंभू संरक्षक है।

शक्ति संघ द्वारा ऐसा कोई भी पद का सृजन नहीं किया गया और ना ही उन्हें संरक्षक बनाया गया है।  आखिर किस आधार पर उन्होंने कार्यकारिणी को भंग कर दिया‚  यह सरासर गलत है।  मीडिया के सवालों पर वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण शक्ति संत आज भी कार्यरत है और जो लोग ब्राह्मण शक्ति संघ के नाम से गलत दुष्प्रचार कर रहे हैं।

ऐसे लोगों का ब्राह्मण शक्ति संघ से दूर-दूर तक कोई लेना नहीं है।  हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि समझाने की वार्ता चल रही है यदि इस पर भी वो लोग दुष्प्रचार करने से बाज नहीं आते हैं तो फिर कोर्ट की शरण ली जाएगी।

आपको बताते चलें कि 2 दिन पूर्व ब्राह्मण शक्ति संघ के लेटर पैड पर ब्राह्मण शक्ति संघ के संरक्षक यज्ञदत्त शर्मा द्वारा ब्राह्मण शक्ति संघ की सभी कार्यकारिणी यों को भंग करने की विज्ञप्ति मीडिया को जारी की गई थी।  इस पर ब्राह्मण शक्ति संघ के दूसरे गुट ने आपत्ति जताते हुए मंगलवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

संभल जनपद के चंदौसी से आंखों देखी के लिए मोहित भारद्वाज की रिपोर्ट