Connect with us

उत्तरप्रदेश

Sambhal: चंदौसी में ब्राह्मण सद्भावना सम्मेलन का आयोजन

ब्राह्मण सद्भावना सम्मेलन का आयोजन

मोहित भारद्वाज/चंदौसी _अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवम श्री ब्राह्मण सभा तथा ब्राह्मण शक्ति संघ के संयुक्त तत्वावधान में विशाल ब्राह्मण सद्भावना सम्मेलन एवम ब्रद्ध जनों का सम्मान समारोह मुरादाबाद बाई पास कान्हा विहार (राधा महल) चंदौसी में सम्पन्न हुआ।  इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप मुरादाबाद मण्डल एवम बरेली मंडल क्षेत्र से सम्मानित ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकरी तथा सम्मानित ब्राह्मण बंधुओं ने प्रतिभाग किया।

अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य आर पी मिश्रा ने की एवम संचालन श्री ब्राह्मण सभा के नगर अध्यक्ष गुरुदत्त शर्मा ने किया। सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र पर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल पाठक, ब्राह्मण शक्ति संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अभिनव शर्मा, कार्यक्रम संयोजक सतीश शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉक्टर महेश चंद्र शर्मा, रामवल्लभ रावत,श्याम भारद्वाज, अनिल शर्मा आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण से सद्भावना सम्मेलन का शुभारम्भ किया।

तदोपरांत पंडित ऋतु पर्ण ने सरस्वती मंत्रोच्चारण किया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने कहा कि ब्राह्मणों की एकजुटता से कई संघर्षों में हमसबने विजय हासिल की है आदिकाल से ब्राह्मणों ने भारतीय संस्कृति एवम संस्कारों की रक्षा करते हुए सर्व समाज को दिशा प्रदान की।

आज संघे शक्ति कलियुगो की आवश्यकता है क्योंकि देश में प्रजातंत्र नहीं बल्कि लोकतंत्र है राष्ट्रीय अध्यक्ष मिश्रा ने कहा 10 फरवरी सन 2023 को पीड़ित ब्राह्मण परिवार प्रशांत वशिष्ठ जिसका न्यायालय में मकान विवाद का प्रकरण चल रहा है लेकिन तत्कालीन उप जिलाधिकारी के आदेश पर वर्तमान उप जिलाधिकारी ने भू माफियाओं से सांठगांठ कर आनन-फानन में जर्जर मकान कहकर पुलिस फोर्स के साथ नगर पालिका ने ध्वस्त करा दिया जिस पर सभी ब्राह्मण संगठन परिवार को सुरक्षित करने के लिए मुख्य दीवार बनाने में जुट गए।

अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष इन्द्र देव त्रिवेदी ने कहा की सभी ब्राह्मण संगठनों की एकजुटता मुझे देख कर बड़ी प्रसन्नता है पीड़ित परिवार के साथ में मेरा प्रत्येक पदाधिकारी कार्यकर्ता संघर्ष के लिए तैयार है ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल पाठक ने कहा समस्त ब्राह्मण बंधुओं का ब्राह्मण सम्मेलन में स्वागत करता हूं तथा ऐसे हृदय से आभार प्रकट करता हूं आयोजक सतीश शर्मा को धन्यवाद देते हुए सभी ब्राह्मण संगठनों ने मिलकर यह कार्यक्रम आयोजित किया ।ब्राह्मण शक्ति संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक मिश्रा ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ मेरे संगठन के साथ-साथ सभी ब्राह्मण संगठन एवं वृद्ध जन खड़े है।

ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी शरद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों के संघर्ष से पीड़ित ब्राह्मणों की समस्याओं का निवारण हुआ है और इस पीड़ित परिवार की समस्या निपटाने में सभी ब्राह्मण संगठन सक्षम है इसका इतिहास गवाह है ब्राह्मण महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष प्रेमवती उपाध्याय ने कहा आज अद्वितीय सम्मेलन हुआ है ब्राह्मण संगठनों की एकजुटता मैंने पहली बार अपने जीवन में देखी है स्वर्गीय पंडित प्रेम शंकर शर्मा को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रधानाचार्य आरपी मिश्र ने कहा मेरी इच्छा है सभी संगठन इसी तरह मिलकर कार्य करें यह कार्यक्रम ब्राह्मण समाज के इतिहास में अविस्मरणीय हुआ है।

संचालक श्री ब्राह्मण सभा के नगर अध्यक्ष पंडित गुरुदत्त शर्मा ने सभी ब्राह्मणों से पीड़ित परिवार प्रशांत वशिष्ठ के संघर्ष में खड़े होने का आह्वान करते हुए भगवान परशुराम की शपथ दिलाई और आगामी आंदोलन की रणनीति के लिए सभी संगठनों से 28 फरवरी को विचार विमर्श कर घोषणा कर दी जाएगी सम्मेलन में कार्यक्रम आयोजक सतीश शर्मा ने सब का आभार प्रकट करते हुए का कहा कि मैं सभी संगठनों का और आए वृद्ध ब्राह्मण बंधुओं का धन्यवाद करता हूं की आज के आयोजन को अभूतपूर्व सफलता प्रदान कर मुझे आशीर्वाद दिया।

मुरादाबाद से महेश चंद शर्मा, रामभरोसे लाल शर्मा ,संजीव शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा ,बरेली से नितिन शर्मा ,बदायूं से प्रमोद कुमार शर्मा, राजेंद्र उपाध्याय ,नत्थू लाल शर्मा, बबराला से उमाकांत शर्मा ,शिवभक्त शर्मा, उत्तराखंड से प्रदेश अध्यक्ष सुरेशचंद्र शर्मा, मेरठ से अरविंद शर्मा, शक्ति संघ से हरद्वारी लाल मिश्रा, श्याम शरण भारद्वाज ,अभिनव शर्मा, अविरल शर्मा ,सहसवान से धर्म देव तिवारी ,रुदायन से सुरेंद्र शर्मा, बिसौली से ललुआ पंडित , आसफपुर पुर से रवि शर्मा बहजोई से ललित मोहन शर्मा चंदौसी से सच्चिदानंद शर्मा ,जिला अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा सुरेश चंद्र शर्मा, बृजेंद्र प्रसाद तिवारी मुकेश गौड़, डॉ जय शंकर दुबे, डॉ निशा कर शर्मा ,महिला सभा की शालिनी शर्मा ,संगीता भार्गव, सरोज शर्मा, विनोद पाराशरी ,मुकेश नंदन शर्मा ,विश्वेश्वर शर्मा ,राम बल्लभ रावत, मनोज फौजी, एडवोकेट विनोद शर्मा ,लोकेंद्र शर्मा ,कृष्ण मुरारी शंखधार ,नत्थू लाल शर्मापूर्व डी आई ओ एस, यज्ञदत्त शर्मा, डॉक्टर राजीव लोचन शर्मा ,विवेक शर्मा ,शिवराम वत्स ,सचिन शर्मा, सोनाक्षी शर्मा ,शिवनंदन शर्मा, दिनेश भारद्वाज ,विनीत शर्मा ,सचिन मिश्रा, उमाकांत शर्मा ,अमोल शर्मा, सभी जिला अध्यक्ष, बरेली मंडल और मुरादाबाद मंडल सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे l

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Advertisement