Nikay Chunav Live: यूपी में पहले चरण का मतदान खत्म‚ BJP प्रत्याशियों पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप‚ कई जगह हिंसा

अमरोहा जनपद की गजरौला नगर पालिका में मतदान के दौरान भाजपाइयों पर वोट नहीं डालने देने का आरोप लगा है।  बसपा प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने मौके पर हंगामा किया।  मौके पर पहुंचकर पुलिस भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया और लोगों को वहां से खदेड़ दिया।  अमरोहा के एक अन्य बूथ पर रालोद प्रत्याशी ने भाजपाइयों पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया। इसके बाद हंगामा हो गया।

526

UP Nikay Chunav Municipal Election 2023 Voter List, Voting Percentage: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के पहला चरण का मतदान आज समाप्त हो गया है।  राज्य के 37 जिलों में कुल 7592 सीटों के लिए मतदान किया गया।  इस दौरान कई जगह से हिंसा की खबरें भी सामने आई हैं। कुछ जिलों में बीजेपी प्रत्याशियों और उनके समर्थको पर फर्जी और जबरन वोट डालने के आरोप भी लगे हैं। हालांकि पुलिस ने हालातों पर काबू रखा।

निकाय चुनाव मतदान

देवरिया के रुद्रपुर में निकाय चुनाव में मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुधा निगम के पति छोटेलाल निगम और सुभासपा के प्रत्याशी मनोरमा देवी के पति लल्लन गुप्ता के बीच मारपीट की खबरें भी सामने आई है। दोनों के समर्थक जामनी चौराहे पर आपस में भिड़ गए‚ जिसके बाद भगदड़ मच गई। यहां पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

गोरखपुर में भी भाजपा और सपा समर्थकों के बीच झड़प की खबरें सामने आई है। गोरखपुर में नॉर्मल रोड स्थित तुलसीदास इंटर कॉलेज में फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए भाजपा और सपा समर्थक आपस में भिड़ गए।  दोनों पक्षों में झड़प होने के बाद पुलिस पहुंची और हल्का बल प्रयोग करके लोगों को खदेड़ा।

बिजनौर में भी चुनाव के दौरान हिंसा की खबरें सामने आई है। वहीं अमरोहा जनपद की गजरौला नगर पालिका में मतदान के दौरान भाजपाइयों पर वोट नहीं डालने देने का आरोप लगा है।  बसपा प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने मौके पर हंगामा किया।  मौके पर पहुंचकर पुलिस भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया और लोगों को वहां से खदेड़ दिया।  अमरोहा के एक अन्य बूथ पर रालोद प्रत्याशी ने भाजपाइयों पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया। इसके बाद हंगामा हो गया।

झांसी में भी वोटिंग के दौरान हिंसक झड़प हुई‚ यहां वार्ड नंबर 34 उन्नाव गेट वार्ड में फर्जी वोटिंग को लेकर भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी भिड़ गए। हंगामे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर के भीड़ को खदेड़ दिया।  सीओ सिटी राजेश राय ने भाजपा उम्मीदवार के घर में 3 दर्जन से अधिक लोगों को बाहर निकाला। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच द्वारा मतदान शुरू कराया गया है।

वहीं कुशीनगर जनपद में गलत तरीके वोट डालने का मामला सामने आया है। यहां पडरौना नगर पालिका क्षेत्र के निर्दल प्रत्याशी सदाशिव मणि त्रिपाठी के जहाज चुनाव चिह्न के आगे मुहर लगा बैलेट पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।  इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

वाराणसी में फर्जी मतदान को लेकर जमकर हंगामा हुआ।  चितईपुर के सुसुवाही पंचायत भवन पर फर्जी मतदान को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद नोकझोंक गाली-गलौज शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोग और पुलिस कर्मी मामले को शांत कराने में जुट गए, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए। सूचना पर पहुंची चितईपुर पुलिस ने सभी को खदेड़ कर भगाया।

वाराणसी में ही सनबीम स्कूल भगवानपुर में महिला वोट करने पहुंची तो पता चला कि उसके नाम का वोट किसी और ने डाल दिया है। महिला ने कहा- ‘मेरे नाम का वोट किसी और ने डाल दिया है। ‘मेरा नाम यहां से कटा हुआ है। वाराणसी में मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने धूप एवं गर्मी में मतदान करने आयी वृद्ध महिला को गाड़ी से घर भिजवाया।

प्रयागराज में भी भाजपा पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगा‚ प्रयागराज उत्तरी से भाजपा विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी पर लोगों ने फर्जी वोट दिलवाने का आरोप लगाया। मामले को लेकर काफी हंगामा हुआ। आरोप है कि विधायक ने फर्जी वोट डलवाया और विरोध करने पर निर्दल प्रत्याशी को धमकी भी दी। 

यूपी के शामली में वोटिंग के दौरान हंगामा हुआ। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी को सीओ सिटी ने लिया हिरासत में ले लिया। आरोप है कि यहां वीवी इंटर कॉलेज पर फर्जी मतदान किया जा रहा था। विधायक ने इसको लेकर हंगामा कर दिया‚ इसके बाद रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी, जिला अध्यक्ष वाजिद अली को मतदान केंद्र से कोतवाली शामली लेकर गए हैं। वहां कोतवाली परिसर में सभी को बैठाया गया। 

ये रहा मतदान प्रतिशत

जनपद प्रयागराज मतदान प्रतिशत 05: 00 बजे तक

नगर निगम – 28.59%
नगर पंचायत – 49.93%
नगर पंचायत सिरसा – 57.13%
नगर पंचायत लालगोपालगंज  – 46.16%
नगर पंचायत फूलपुर – 48.68%
नगर पंचायत शकरगढ़ – 45.14%
नगर पंचायत कोरांव – 54.92%
नगर पंचायत हंडिया – 50.31%
नगर पंचायत भारतगंज – 53.86%
नगर पंचायत मऊआइमा – 49.85%
05:24 PM, 04-MAY-2023
लखीमपुर खीरी में शाम पांच बजे तक 52.17 प्रतिशत मतदान

निकाय                       -मतदान प्रतिशत
नगर पालिका लखीमपुर  – 40.42
नगर पालिका गोला –        49.27
नगर पालिका मोहम्मदी –   63.20
नगर पालिगा पलिया –       54.35
नगर पंचायत खीरी –         56.34
नगर पंचायत धौरहरा –      61.12
नगर पंचायत निघासन –     60.65
नगर पंचायत भीरा –          58.46
नगर पंचायत सिंगाही –      70.35
नगर पंचायत मैलानी –       57.26
नगर पंचायत बरबर –        74.82
नगर पंचायत ओयल –       66.91
कुल मतदान प्रतिशत –      52.17