Meerut: इनाम घोषित होते ही कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सुशील फौजी ने मेरठ कोर्ट में किया सरेंडर

17

संवाददाता: नीरज गोला

मेरठ के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सुशील फौजी ने बुधवार को मेरठ की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह कई मुकदमों में वांछित चल रहा था। जिस कारण मेरठ SSP रोहित सिंह सजवान ने सुशील फौजी पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित कर दिया था। जिसके बाद अचानक उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

दरअसल, सुशील फौजी और कुख्यात बदमाश योगेश भदौड़ा में काफी समय से एक दूसरे के दुश्मन बन हुए है। फिलहाल योगेश भदौड़ा जेल में बंद है जबकि रोहटा थाने का हिस्ट्रीशीटर सुशील फौजी फरार चल रहा था। उसकी फरारी के बाद पुलिस उसके मकान की कुर्की की तैयारी कर रही थी। बुधवार को अचानक ही उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

दरअसल, सुशील फौजी ने भदौड़ा गांव निवासी इरफान और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। बताया जाता है कि इरफान योगेश भदौड़ा का खास आदमी है। जान से मारने की धमकी से परेशान इरफान मेरठ SSP रोहित सिंह सजवान के पास सुरक्षा मांगने पहुंचा था।  इसके बाद एसएसपी ने उसके ऊपर इनाम घोषित कर दिया। हालांकि सुशील फौजी ने अपने विरोधी योगेश भदौड़ा पर साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है।