उत्तर प्रदेश: मथुरा जिले के मांट थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की तड़के एक कार शव को लगभग 12 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। बताया गया कि सुबह करीब तीन बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार सवार महिला पुरूष आगरा से दिल्ली के लौट रहे थे। यमुना  एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 106 पर कार के नीचे एक शव फंस गया। चालक को पता ही नहीं चला कि कोई लाश उसकी गाड़ी में फंसी हुई घिसट रही है।

कार जब मांट टोल प्लाजा पर रुकी तो सुरक्षा गार्ड को शव फंसा हुआ दिखाई दिया। तब तक मरने वाले का चेहरा ही बचा था। बाकी पूरा शरीर मांस का लोथड़ा बन चुका था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस को घटनास्थल माइल स्टोन 106 पर मरने वाले के जूता मिले। इससे पुलिस यही अनुमान लगा रही है कि घटना माइल स्टोन 106पर हुई है। अभी मरने वाले युवक की पहचान नहीं हो सकी है। टोल चौकी प्रभारी रजत दुबे ने बताया कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Manoj Kumar