
Meerut Cold Store- मेरठ जनपद के दौराला में शुक्रवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के कोल्ड स्टोरेज का बॉलर फट गया जिससे कोल्ड स्टोर का लेंटर भरभरा कर गिर गया। जिसके नीचे लगभग 50 से 60 मजदूर दब गए। जिसमें अभी तक 5 मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार कोल्ड स्टोर में अमोनिया का रिसाव भी हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं अधिकारी और दूसरे लोग रेस्क्यू में लग गए हैं दर्जनों एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गए इसके अलावा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां वह जिलेभर की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। कई मजदूरों को मलबे के ढेर से निकाला गया है। पुलिस प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है।
यह भी पढ़ें- शामली: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम
जानकारी के अनुसार बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का दौराला में कोल्ड स्टोर है। शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे कोल्ड स्टोर में सैकड़ों मजदूर काम कर रह थे। तभी अचानक कोल्ट स्टोर का बॉयलर फट गया। जिससे निमोनिया गैस का रिसाव पूरे कोल्ड स्टोर में हो गया। गैस रिसाव में 50 मजदूर बेहोश होने बताए गए हैं। इसकी जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं बेहोश हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा हैं। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
घटना की जानकारी मिलते जनपद के प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर डीएम, एसएसपी, एडीएम सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, सीएमओ और एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए। वहीं कमिश्नर भी मौके पर पहुंच गए हैं। इनके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, पूर्व विधायक संगीत सोम भी मौके पर पहुंचे।
प्रवीण सैनी‚ संवाददाता