UP में कानून व्यवस्था बदहाल‚ लखनऊ में दिन दहाड़े लूटपाट के बाद रिटायर्ड IAS की पत्नी की हत्या

पूरे प्रदेश में लगातार अपराधिक वारदाते सामने आ आ रही है। अन्य जिलो की बात तो छोडिए खुद राजधानी लखनऊ भी सेफ नही है। शनिवार को लखनऊ में ही रिटायर्ड IAS देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे (58) की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह घर में लूटपाट के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

आँखों देखी
6 Min Read

लखनऊ। चुनावी माहौल के बीच उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल हो गई है। पूरे प्रदेश में लगातार अपराधिक वारदाते सामने आ आ रही है। अन्य जिलो की बात तो छोडिए खुद राजधानी लखनऊ भी सेफ नही है। शनिवार को लखनऊ में ही रिटायर्ड IAS देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे (58) की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह घर में लूटपाट के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। शव बाथरूम के बगल में बने चेंजिंग रूम में मिला। ACP गाजीपुर विकास जायसवाल ने कहा कि हत्या की गई है। पुलिस जांच कर रही है।

देवेंद्र नाथ दुबे गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर सेक्टर-20 में रहते हैं। वारदात के वक्त वह घर में नहीं थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, देवेंद्र नाथ रोजाना सुबह गोल्फ खेलने जाते थे। लेकिन वह आज नहीं गए थे। आज कहीं और गए थे। लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला था।

अंदर आए तो अलमारी का सामान बिखरा था। उन्होंने पत्नी को आवाज दी, तो कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। बाथरूम के पास पहुंचे, तो पत्नी का शव पड़ा था। शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। थोड़ी देर में पुलिस भी डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गई।

मोहिनी, देवेंद्र दुबे (71) की दूसरी पत्नी थीं। 2009 में वह रिटायर हुए थे, इससे पहले 2007 में उन्होंने शादी की थी। पहली पत्नी से उनको दो बेटे प्रांजल और प्रतीक हैं। प्रांजल लखनऊ में कहीं और रहते हैं, जबकि प्रतीक गाजियाबाद में नौकरी करते हैं।

डॉग स्क्वायड ने घर के अंदर जांच की। फिर थोड़ी दूर घर के बाहर तक गया।
डॉग स्क्वायड ने घर के अंदर जांच की। फिर थोड़ी दूर घर के बाहर तक गया।

किचन में गैस खुली थी, सुबह 7.15 से 8 बजे के बीच वारदात
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घर के अंदर जांच की। शुरुआती जांच के मुताबिक, किचन की गैस खुली थी। वारदात सुबह 7.15 बजे से 8 बजे यानी 45 मिनट में की गई। एक पुलिसकर्मी ने दैनिक भास्कर को बताया, देवेंद्र नाथ दुबे फर्स्ट फ्लोर में रहते हैं। शव भी फर्स्ट फ्लोर पर बाथरूम के बगल में बने चेंजिंग में मिला। वारदात के वक्त घर पर कौन-कौन था? यह साफ नहीं हो पाया है।

CCTV का DVR उखाड़ ले गए
रिटायर्ड IAS के घर के बाहर 2 CCTV लगे थे। JCP क्राइम आकाश कुलहरी ने बताया कि उन CCTV का DVR (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) नहीं मिला है। बदमाश हत्या करने के के बाद DVR भी ले गए। DVR में CCTV की रिकॉर्डिंग स्टोर होती है। पुलिस आसपास के CCTV भी चेक कर रही है। कुछ रिश्तेदार घर पहुंच गए हैं। उनसे भी जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। डॉग स्कवॉयड को भी बुलाया गया है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। डॉग स्कवॉयड को भी बुलाया गया है।

CCTV में दो संदिग्ध नजर आए, 3 दिन पहले किराएदार ने खाली किया था घर
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी चेक किए। इसमें दो संदिग्ध नजर आए हैं। शक है कि इन्होंने ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस उनका पता कर रही है। कमिश्नर SB शिरोडकर भी मौके पर पहुंच गए हैं। देवेंद्र दुबे के घर पर एक किराएदार भी रहता था। 3 दिन पहले ही उसने घर खाली कराया था। पुलिस उससे भी बात कर रही है।

डॉग स्क्वायड घर से बाहर कुछ दूर तक गया। पुलिस ने पूरे घर की जांच की।
डॉग स्क्वायड घर से बाहर कुछ दूर तक गया। पुलिस ने पूरे घर की जांच की।

2 ड्राइवर , 4 नौकर हिरासत में…पूछताछ
देवेंद्र नाथ दुबे के घर पर कई ड्राइवर और नौकर भी काम करते हैं। पुलिस ने 2 ड्राइवर और 4 नौकरों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है। देवेंद्र नाथ दुबे का ड्राइवर रवि और उसका भाई अखिलेश भी उनके घर में ही रहता था। रवि ही सुबह उनको लेकर कहीं गया था। JCP आकाश कुलहरि ने कहा- देवेंद्र नाथ ने बताया कि वह सुबह गोल्फ खेलने गए थे। लौटे तब वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने नौकर अखिलेश के परिवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।

क्राइम ब्रांच टीम पहुंची, पड़ोसियों से पूछताछ
लखनऊ पुलिस की क्राइम ब्रांच भी जांच के लिए पहुंच गई। रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने पड़ोसी के घर जाकर पूछताछ की। सीसीटीवी चेक किए। हालांकि, सेक्टर-22 की जिस कालोनी में देवेंद्र नाथ दुबे का घर है। वहां ज्यादातर IAS, IFS और सीनियर अफसर के घर बने हैं। ज्यादातर घरों के बाहर सीसीटीवी लगे हैं। कॉलोनी पूरी तरह से सुरक्षित है। सुबह करीब 8 बजे मेड आती थी, लेकिन शनिवार को वह छुट्टी पर थी।

पत्नी मोहिनी के साथ देवेंद्र नाथ दुबे (फाइल फोटो)
पत्नी मोहिनी के साथ देवेंद्र नाथ दुबे (फाइल फोटो)

इन 4 एंगल पर पुलिस की जांच-

  • पुलिस को पता चला है कि देवेंद्र नाथ दुबे आज गोल्फ खेलने नहीं गए थे। जबकि वह रोजाना गोल्फ खेलने जाते थे। शुरुआत में पुलिस ने भी उनके गोल्फ क्लब जाने की बात कही थी।
  • रिटायर्ड आईएएस और उनकी पत्नी के अलावा घर में कुछ नौकर रहते थे। नौकर और उनसे जुड़े लोग शक के घेरे में है।
  • आईएएस के परिवार से जुड़े नजदीकी, जिसे पूरे परिवार के रूटीन की जानकारी थी।
  • देवेंद्र नाथ दुबे घर में लूट की बात कह रहे हैं, हालांकि पुलिस इस बात की जांच कर रही है। क्योंकि, इतने कम समय में लूट की बात समझ से परे लग रही है।
Share This Article