Connect with us

उत्तरप्रदेश

आगरा: खुदाई के दौरान भरभराकर गिरा मंदिर और तीन मकान, मलबे में दबने से बच्ची की मौत, पिता-पुत्र गंभीर

Published

on

संवाददाता: उदयवीर सिंह

मौके पर जमा भीड़ और प्रशासनिक अधिकारी

उत्तर प्रदेश: आगरा में गुरुवार की सुबह एक पुरानी धर्मशाला की खुदाई के दौरान आसपास के तीन मकान और एक मंदिर भरभराकर गिर गया। इस मलबे में पिता- पुत्री और पुत्र दब गए। खबर फैलते ही आसपास के लोग मलबा हटाकर लोगों को खोजने में जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला। तब तक एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र की हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि प्रशासन ने मौत की पुष्टि नहीं की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार, हरी पर्वत थाना क्षेत्र के घटिया रोड स्थित सिटी स्टेशन के सामने एक पुरानी धर्मशाला की खुदाई का काम चल रहा था। इसकी वजह से आसपास के भी मकानों में दरार आ गई थी। गुरुवार  सुबह तीन मकान और एक मंदिर भरभरा कर गिर गए। मकान गिरने से वहां हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की सूचना पुलिस को दी तो वह अविलंब मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला।

इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। हालांकि प्रशासन ने अभी बच्ची की मौत की पुष्टि नहीं की है। जबकि पिता-पुत्र की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ितों को ढांढस बंधाया

पुलिस आयुक्त डॉ प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि हादसे की सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मी पहुंच गए थे। मलबा हटाकर सभी दबे लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। 3 लोग घायल हुए हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई जनहानि नहीं है। इस घटना के लिए जो भी दोषी है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी है।

उत्तरप्रदेश

गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद के पक्ष में प्रचार करने पहुंची प्रियंका गांधी‚ रोड़ शो में उमड़ा जनसैलाब

Published

on

Priyanka Gandhi Road Show in Saharanpur: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत यूपी के सहारनपुर में पहली बार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रोड शो किया। बुधवार को सहारनपुर की गोल कोठी से कुतुबशेर थाने तक एक घंटे चले रोड शो में प्रियंका गांधी ने करीब 12 मिनट जनता को संबोधित किया। इस दौरान उनके रोड शो में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।

प्रियंका गांधी ने मोदी पर खूब तंज कसे। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

‘इंडिया’ गठबंधन को मिल रही अच्छी सीटेंः प्रियंका गांधी

रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी से सवाल पूछा गया कि ‘इंडिया’ गठबंधन कितनी सीटें जीतेगा? इसपर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं। हमें अच्छी संख्या में सीटें मिलने जा रही हैं। लोग बदलाव चाहते हैं। राजस्थान और उत्तराखंड में लोग इस तरह की राजनीति से थक चुके हैं। लोगों के पास खर्च करने के लिए पैसे नहीं हैं। बेरोजगारी दूसरे स्तर पर बढ़ गई है लेकिन पीएम मोदी इस सब पर बात नहीं कर रहे हैं।”

सहारनपुर में ठप हो गया लकड़ी का कारोबारः प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा “सहारनपुर के लोगों का लकड़ी का कारोबार ठप हो गया। एक समय था जब यहां से बड़ी संख्या में लकड़ी के बने उत्पाद एक्सपोर्ट हुआ करते थे। मोदी सरकार में वह भी बंद हो गए। मेरी जनता से अपील है कि वह सपा कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी भाई इमरान को भारी मतों से जिताएं। आने वाले 19 अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान करें।”

Continue Reading

उत्तरप्रदेश

कानपुर में बड़ा हादसा‚ बेकाबू लोडर पलटने से महिला समेत 3 लोगों की मौत

Published

on

Kanpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां एक लोडर बेकाबू होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, एक लोडर में सवार होकर 40 लोग कानपुर बारा देवी मंदिर जा रहे थे। वहीं, जब लोडर चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवा इलाके में पहुंचा तो अचानक ही बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि लोडर में क्षमता से अधिक लोग होने की वजह से यह हादसा हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।​

Continue Reading

उत्तरप्रदेश

Hapur: पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को DM ने दी शुभकामनाएं‚ पोस्टकार्ड से किया सम्मानित

Published

on

युवाओं को पोस्टकार्ड देकर सम्मानित करते हुए DM

Hapur: आरआर इंटर कालेज में प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं का कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, उप जिलाधिकारी संतोष उपाध्याय, प्रधानाचार्या आरबी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित और पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में युवाओं को पोस्टकार्ड देकर सम्मानित किया। डीएम ने पहली बार मतदान करने के लिए युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में मतदाताओं को जिलाधिकारी ने वोटर पर्ची और वाटर गाइड का वितरण भी किया गया। इस दौरान अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए भी जागरुक किया गया।

डीएम प्ररेणा शर्मा ने कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार है। इसमें हमें लापहरवाही नहीं बरतनी चाहिए। प्रथम बार मतदान करने वाले युवा मतदान अवश्य करें। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी, सुपरवाइजर सुशील तोमर, बीएलओ मनीष कुमार, संगीता शर्मा, संदीप कुमार, विनोद कुमार, मुर्शीद अली, ब्रह्मपाल सिंह, राजेश कुमार, कुलदीप, शकील अहमद, महेश चंद्र गुप्ता, दीपक कटारिया, कुसुम रानी आदि मौजूद रहें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2017 Zox News Theme. Theme by MVP Themes, powered by WordPress.