यूपी: उन्नाव में मासूमों के ऊपर गिरा टेबल फैन, करंट लगने से चार भाई-बहनों की मौत

109

उत्तर प्रदेश: उन्नाव जिले में चार मासूम बहनों के ऊपर टेबल फैन गिर गया। पंखे में उतरे करंट से चार मासूम भाई बहनों को मौत हो गई। सभी मृतक 10 वर्ष से छोटे है। एक साथ चार मासूमों की मौतों से गांव ही नही वरन क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया। घटना के वक्त बच्चों के माता पिता खेत पर कार्य करने गए थे। घर आने पर उनको घटना की जानकारी हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले को जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, उन्नाव जिले के  बारासगवर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालमन खेड़ा गांव निवासी किसान वीरेंद्र पासी अपनी पत्नी के साथ खेत में धान की फसल काटने गए थे। घर में उनके चार बच्चे बड़ा बेटा मयंक (9), बेटी हिमांशी (8), हिमांशु (6) और मांशी (4) थे। देर शाम खेत से लौटकर दंपती जब घर पहुंचे, तो चारों एक दूसरे के ऊपर पड़े थे और उनके ऊपर पंखा (टेबल फैन) गिरा पड़ा था।

चारों बच्चों की मौत हो चुकी थी। चारों भाई बहन की मौत से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।