मेरठ में फिर आया तेंदुआ‚ दहशत में लोग

मेरठ में आया तेंदुआ

मेरठ में फिर से तेंदुए ने दस्तक दे दी है। शहर के परतापुर थानाक्षेत्र के फफूंडा में तेंदुए के पदचिन्ह मिले हैं। बताया गया कि तेंदुआ फफूंडा से शहर की ओर गया है। ऐसे में तेंदुए के शहर में होने की जानकारी लगते ही लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने बच्चों को बाहर न निकलने की चेतावनी दी है। वहीं वन विभाग की टीम तेंदुए के पंजों के निशानों के आधार पर तलाश में जुट गई है। 

किसान के खेत में दिखा तेंदुआ
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह परतापुर क्षेत्र के खानपुर गांव में तेंदुआ देखे जाने से हड़कंप मच गया। किसान देवेंद्र ने ईंख के खेत में तेंदुआ देखा। जिसके बाद ग्राम प्रधान से इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश में अभियान चलाया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेंदुआ खानपुर के जंगल से फफूंडा मेरठ शहर की ओर गया है। अब वह शहर में भी पहुंच सकता है। इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।  

किसान देवेंद्र सुबह सात बजे खानपुर स्थित अपने ज्वार के खेत में फसल काट रहा था। उसके पास ही स्थित ईंख के खेत में अचानक हलचल हुई। किसान ने वहां देखा तो उसे तेंदुआ दिखाई पड़ा। किसान फसल को छोड़कर गांव पहुंचा और प्रधान को सूचना दी।

तेदुए के शहर की ओर जाने का इशारा कर रहे पदचिन्ह
प्रधान ने वन विभाग की टीम को फोन कर सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने तेंदुए की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। रेंजर मोहन सिंह ने बताया कि तेंदुए के निशान पाए गए हैं। निशान शहर की ओर जाने का इशारा कर रहे हैं।

फफूंडा की ओर से होते हुए शहर की ओर भी तेंदुआ जा सकता है। इसे लेकर विभाग की ओर से सभी आस पास के गांवों में लोगों को सतर्क कर दिया गया है। टीम में एसडीओ सुभाष चौधरी, रेंजर मेरठ रामचंद, रिठानी रेंजर तारादत्त, गोपाल, कमलेश, गौरव, गुलशन सिंह आदि सदस्य तेंदुए की खौज में लगे हुए हैं।

Leave a Reply