फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से निधन‚ कल होली मनाते हुए शेयर किए थे फोटो

Satish Koshik: जाने-माने फिल्म अभिनेता और दर्शकों के चेहरे पर अपनी एक्टिंग से मुस्कान ला देने वाले सतीश कौशिक का निधन हो गया है। गुरूवार सुबह 66 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। आज सुबह अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दोस्त के निधन की शेयर की। उन्हाेने बताया कि  66 साल के सतीश कौशिक की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है।

जावेद अख्तर और महिमा चौधरी के साथ सतीश कौशिक ने मनाई थी होली

हैरानी की बात यह है कि सतीश कौशिक ने ठीक एक दिन पहले होली का त्यौहार बड़ी मौज-मस्ती के साथ मनाया था। महिमा चौधरी और जावेद अखतर के साथ अपने फेसबुक पेज पर खुद सतीश कौशिक ने बुधवार को वीडियो और फोटो शेयर किए थे। फोटो देखकर कोई इस बात का अंदाजा नही लगा सकता है कि कुछ घंटे बाद ही सतीश कोशिक इस दुनिया में नही रहेंगे। उनके निधन की सूचना पर पूरे बॉलिवुड में शाेक की लहर दौड़ गई है।

सतीश कोशिक के फैंस को भी यू अचानक उनकी मौत की खबर ने झकझाैर दिया है। फिल्म अभिनेता अनिल कपूर ने भी सतीश के निधन पर गहरा दुख जताया है और अपने फिल्मी सफर के दौरान सतीश कौशिक के साथ कई फोटोज शेयर किए हैं।

बॉलीवुड में अपनी मेहनत और लगन के दम पर एक मुकाम हासिल करने वाले सतीश कौशिक ने कई अच्छे रिश्ते भी बनाए। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बोनी कपूर और अनिल कपूर के बारे में बात की थी और कहा था कि उनके लिए तरक्की और पैसे से ज्यादा रिश्ते मायने रखते हैं, जो उन्होंने इन दो भाइयों से सीखा।

सतीश कौशिक अनिल कपूर के काफी करीब थे। बताया जाता है कि अनिल कपूर ने ही उनके करियर में चार चांद लगाए थे।  दो फ्लॉप फिल्में देने के बाद सतीश कौशिक के हाथ फिल्म ‘हम आपके दिल में रहते हैं’ लगी, जो एक हिट फिल्म साबित हुई और इसके साथ ही उनके डायरेक्शन के डूबते करियर को सहारा मिल गया। सतीश कौशिक ने अपना करियर बचाने का श्रेय भी अनिल कपूर को दिया।

Leave a Reply