Connect with us

देश

दिल्ली कूच पर अड़े किसान, हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट बंद के बाद पंचकूला में धारा 144 लागू

Published

on

किसानों ने एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है. इसे लेकर जहां हरियाणा की खट्टर सरकार ने राज्य के सात जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है, वहीं अब पंचकुला में धारा 144 लगा दी गई है. पंचकुला डीसीपी सुमेर सिंह प्रताप के मुताबिक, जुलूस, प्रदर्शन, पैदल या ट्रैक्टर ट्रॉली और अन्य वाहनों के साथ मार्च करने और किसी भी तरह की लाठी, रॉड या हथियार ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। बता दें कि किसान संगठनों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच के ऐलान के बाद उन्हें राष्ट्रीय राजधानी की ओर जाने से रोकने के लिए पंजाब-हरियाणा सीमा इलाकों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

बॉर्डर सील करने के साथ ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

पंजाब-हरियाणा सीमाएं आंशिक रूप से सील कर दी गई हैं। बैरिकेड्स, बोल्डर, रेत से भरे टिप्पर और कंटीले तार लगाकर सीमाएं बंद कर दी गई हैं। इसके साथ ही अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है. इससे पहले शनिवार को हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर, पुलिस महानिरीक्षक (अंबाला रेंज) सिवास कविराज और अंबाला के पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह ने किसानों के प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर अंबाला के पास शंभू सीमा का दौरा किया। बॉर्डर सील करने के साथ ही ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है. हरियाणा पुलिस ने पंजाब और हरियाणा के प्रमुख मार्गों पर संभावित यातायात व्यवधान की संभावना को देखते हुए यातायात सलाह जारी की है। इस दौरान यह भी कहा गया है कि 13 फरवरी को बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करें.

हरियाणा में हमें डराने की कोशिश की जा रही है।”

किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने हरियाणा सरकार की सख्ती पर बयान जारी कर कहा, ”एक तरफ सरकार हमें बातचीत के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में हमें डराने की कोशिश की जा रही है. सील किया जा रहा है।” धारा 144 लागू कर दी गई है. इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. क्या सरकार को इंटरनेट सेवा बंद करने का अधिकार है? ऐसे में सकारात्मक माहौल में बातचीत नहीं हो सकती. सरकार को तुरंत इस ओर ध्यान देना चाहिए.

इंटरनेट और एक साथ कई एसएमएस भेजने पर रोक

आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने 13 फरवरी को किसानों के प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो’ मार्च से पहले शनिवार को सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं और कई एसएमएस (संदेश) भेजने पर प्रतिबंध लगा दिया. एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, 11 फरवरी को सुबह 6 बजे से 13 फरवरी को रात 11.30 बजे तक अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा ने ‘दिल्ली’ का आयोजन किया फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए 13 फरवरी को 200 से अधिक किसान संघों के समर्थन से ‘चलो’ मार्च निकाला जाएगा। की घोषणा की है।

क्या है किसानों की मांग?

एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करना, कृषि ऋण माफी, किसानों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेना, लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए न्याय किसानों की मुख्य मांगें हैं।

उत्तरप्रदेश

गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद के पक्ष में प्रचार करने पहुंची प्रियंका गांधी‚ रोड़ शो में उमड़ा जनसैलाब

Published

on

Priyanka Gandhi Road Show in Saharanpur: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत यूपी के सहारनपुर में पहली बार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रोड शो किया। बुधवार को सहारनपुर की गोल कोठी से कुतुबशेर थाने तक एक घंटे चले रोड शो में प्रियंका गांधी ने करीब 12 मिनट जनता को संबोधित किया। इस दौरान उनके रोड शो में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।

प्रियंका गांधी ने मोदी पर खूब तंज कसे। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

‘इंडिया’ गठबंधन को मिल रही अच्छी सीटेंः प्रियंका गांधी

रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी से सवाल पूछा गया कि ‘इंडिया’ गठबंधन कितनी सीटें जीतेगा? इसपर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं। हमें अच्छी संख्या में सीटें मिलने जा रही हैं। लोग बदलाव चाहते हैं। राजस्थान और उत्तराखंड में लोग इस तरह की राजनीति से थक चुके हैं। लोगों के पास खर्च करने के लिए पैसे नहीं हैं। बेरोजगारी दूसरे स्तर पर बढ़ गई है लेकिन पीएम मोदी इस सब पर बात नहीं कर रहे हैं।”

सहारनपुर में ठप हो गया लकड़ी का कारोबारः प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा “सहारनपुर के लोगों का लकड़ी का कारोबार ठप हो गया। एक समय था जब यहां से बड़ी संख्या में लकड़ी के बने उत्पाद एक्सपोर्ट हुआ करते थे। मोदी सरकार में वह भी बंद हो गए। मेरी जनता से अपील है कि वह सपा कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी भाई इमरान को भारी मतों से जिताएं। आने वाले 19 अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान करें।”

Continue Reading

देश

Meerut: ठाकुरो ने किया भाजपा के पूर्ण बहिष्कार का एलान‚ BJP को हराने के लिए INDIA गठबंधन को करेंगे वोट

Published

on

मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के ठाकुर चौबीसी के गांव खेड़ा में मंगलवार को क्षत्रिय स्वाभिमान महापंचायत में भाजपा का पूर्ण बहिष्कार करने का एलान किया गया। सर्वसमाज के लोगाें ने सर्वसम्मति से कहा कि जो प्रत्याशी भाजपा को हराएगा, हमारा वोट उसे जाएगा। खेड़ा के इंटर कॉलेज में हुई राजपूत समाज की महापंचायत में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि राजपूतों ने जंग छेड़ दी है। आज 36 बिरादरियों ने भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ क्रांति का आगाज किया है।

याद दिलाया कि इसी खेड़ा राजपूत सभा की पंचायत से 2014 में भाजपा की सरकार आई थी। अब यहीं की पंचायत सरकार को उखाड़ फेंकेगी। महापंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू भानू गुुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह ने भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह कालवी ने कहा कि भाजपा विरोधी आंधी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से चलकर राजस्थान पहुंच चुुुकी है। राजपूत उत्थान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सोम ने कहा कि भाजपा के लिए क्षत्रिय समाज दशकों से तन-मन-धन से समर्पित है परंतु  भाजपा क्षत्रिय समाज के नेताओं और कार्यकर्ताओं को हाशिये पर पहुंचा रही है।

महापंचायत में मुजफ्फरनगर लोकसभा समेत हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों से लोग पहुंचे। हजारों लोगों की भीड़ में क्षत्रिय नेताओं ने भाजपा के विरोध में खूब बयानबाजी की। हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जय-जयकार भी की गई।

महापंचायत की अध्यक्षता सर्वसमाज के पांच लोगों ने की। इस दौरान महिपाल मकराना, दीपक सिंह, बुद्ध सिंह महाश्य, बंटी प्रधान, वीर प्रताप सिंह, अभिषेक सोम, मौलाना जल्फकार भनवाड़ा, उस्मान खान, चीनू सोम, मोंटी प्रधान, अजय सिंह, दिनेश भमौरी, महराज प्रधान आदि मौजूद रहे।

मुसलमानों ने भी साक्षी बनने का लिया संकल्प
करीब ग्यारह साल पहले मुजफ्फरनगर दंगे की आग में झुलस गया था। खेड़ा गांव के कॉलेज मैदान पर हुई महापंचायत के बाद सांप्रदायिक दंगों में घर जल गए और गांव छूट गए थे। पीढ़ियों से साथ रहने वाले लोग आपस में ही भिड़ गए।

तभी से ही सामाजिक तानाबाना टूट गया और ठाकुर और मुस्लिम समाज में खाई बन गई। एक बार फिर भाजपा के विरोध में हुई महापंचायत में क्षत्रियों और मुस्लिम समाज के लोगों ने भी रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई का साक्षी बनने का संकल्प लिया।

Continue Reading

देश

शर्मनाक! दिल्ली से मेरठ आई युवतियों के साथ छेड़छाड़, लोग बनाते रहे वीडियो

Published

on

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में युवतियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मेरठ के परतापुर तिराहे पर दिल्ली से मेरठ रिश्तेदारी में आई तीन युवतियों के साथ मनचलों में छेड़छाड़ के बाद अश्लील हरकते शुरू कर दी। युवतियों द्वारा विरोध करके पर मनचलों ने युवतियों को पिटाई कर दी जिसमे दो युवतियों के दांत टूट गए। युवतियों के लहूलुहान होने पर आरोपी युवक मौके से भाग खड़े हुए। घटना स्थल पर तमाशबीन बनी भीड़ केवल वीडियो बनाती रही, किसी ने भी युवतियों को बचाने में उनकी मदद नही की।

मेरठ के परतापुर तिराहे पर सोमवार की देर रात मनचलों ने दिल्ली से आई तीन युवतियों के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत कर दी। युवतियों ने विरोध किया तो मनचलों ने उनके साथ मारपीट कर दी, जिसमें दो लड़कियों के दांत टूट गए। यह देखते ही मनचले भाग निकले। लहूलुहान हालत में लड़कियां पास में घाट पुलिस चौकी पहुंची। लेकिन वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला। युवतियां राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचीं। उपचार के बाद वह थाने पहुंचीं और अज्ञात मनचलों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की।

मनचलों का मनोबल बढ़ा

स्थानीय दुकानदारों ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि मनचले आसपास के रहने वाले हैं। जो शराब पीने के बाद अक्सर महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़खानी करते रहते है। आरोपियों का कोई भी विरोध करता है तो उसके साथ भी मारपीट करते है इस लिए कोई भी इनके खिलाफ आवाज नहीं उठाता। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल के आसपास काफी लोग थे। किसी ने भी लड़कियों की मदद नहीं की और वीडियो बनाते रहे। लड़कियों ने बताया कि वह दिल्ली के सीलमपुर से यहां अपनी रिश्तेदारी में आई थीं।

परतापुर थाना प्रभारी ने कहा कि सीसीटीवी और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटना न हो क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2017 Zox News Theme. Theme by MVP Themes, powered by WordPress.