भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर देवबंद में हमला, पेट को छूकर निकली गोली, अस्पताल में कराया भर्ती

संवाददाता: सलीम फारूकी

पेट को छूकर निकली गोली

सहारनपुर: भीम आर्मी चीफ़ एवं आजाद समाज पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण पर जानलेवा हमला किया गया है। एक गोली उनके पेट को छूकर निकली निकली है जिससे आजाद घायल हो गिर। उनको घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद जनपद भर में अलर्ट जारी किया गया है। भीम आर्मी चीफ देवबंद के  गांधी कालोनी में एक  प्रोग्राम में आये हुए थे।

हमले के बारे में बताया गया है की भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर स्टेट हाईवे के पुल के नीचे सर्विस लेन से गुज़र रहे थे, तभी चंद्रशेखर की फॉर्च्यूनर गाड़ी के बराबर में आई एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से उनकी गाड़ी पर फायरिंग की गई है। जिसमे एक गोली चंद्रशेखर के पेट को छूकर निकल गई। वारदात के बाद  हमलावर फ़रार हो गए हैं। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पूरे जनपद में नाकेबंदी की गई है। वही घायल चंद्रशेखर आजाद को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद भीम आर्मी के समर्थको और कार्यकर्ताओं में भारी रोष है।

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद देवबंद की गांधी कॉलोनी में किसी के पास मिलने गए थे। वहां से निकलते समय दो युवकों ने उन पर फायरिंग की, जिसमें  छर्रे लगने से वह जख्मी हो गए। हमलावर एक कार में सवार होकर फरार हो गए। उपचार के लिए उन्हें देवबंद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।

एसएसपी विपिन ताड़ा का कहना है कि आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद और भीम आर्मी नेता के काफिले पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। फायरिंग के दौरान हमलावरों की गोली चंद्रशेखर को छूती हुई निकल गई। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार वह खतरे से बाहर है। हमलावरों की तलाश में पुलिस जुट गई है। हमलावर हरियाणा नंबर की कार से आए थे।

Leave a Reply