उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले (नोएडा) में रहने वाले जीएसटी विभाग के Assistant commissioner की 26 वर्षीय पत्नी हिना ने बुधवार रात जहर खाकर Suside कर लिया। हिना को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में दहेज उत्पीड़न और घरेलू कलह के कारणों का पता चला है। पुलिस ने आरोपी पति सहायक आयुक्त, ससुरालियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की छह महीने पहले शादी हुई थी। आरोपी पति दिल्ली में तैनात है।
ये भी पढ़ें- अगर Bank में है दो से ज्यादा Account तो जरूर पढ़े ये खबर, वरना होगा नुकसान
छह महीने पहले शादी हुई थी
नोएडा के सेक्टर -39 के सेक्टर 99 में स्थित सुप्रीम टावर के फ्लैट नंबर 301 में रहने वाले अमन सिंगला दिल्ली में रेवेन्यू सर्विस में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी हिना सिंगला CA की पढ़ कर रही थीं। हिना ने बुधवार रात को जहर खा लिया। उन्हें गंभीर हालत में नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन उसकी मौत हो गई। हिना और अमन की शादी छह महीने पहले हुई थी।
मृतका हिना की मौसी मीना बंसल का कहना है कि शादी में काफी दहेज दिया गया था। लेकिन हिना के पति अमन खुश नहीं थे। घर में रोज झगड़ा होता था और हिना की पिटाई भी होती थी। जिसके कारण लड़की ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का फैसला किया।
एडीसीपी ने कहा- पति सहित तीन को हिरासत में लिया गया
परिवार का कहना है कि हिना के आत्महत्या करने की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। ADCP नोएडा रणविजय सिंह का कहना है कि अमन सिंगला और उनकी पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। जिसके कारण जहर खाकर उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि अमन सिंगला और उसके माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया है।