सवांददाता (सलीम फारूकी)
कैराना।विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण पर एक वर्कशॉप आयोजित की गई। कार्यकम्र का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ चमन लाल, अतिथि डॉ मृदुला जैन, डॉ नीतू त्यागी, डॉ रीनू व डॉ राकेश ने मॉ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण करके किया। सरस्वती मॉ की वन्दना के बाद छात्राओं ने बेटी बचाओं बेटी पढाओं विषय पर एक सुन्दर नाटिका प्रस्तुत की। अपने उद्बोधन में प्राचार्य डॉ चमन लाल ने छात्राओं को आत्मनिर्भर व आत्म सशक्त बनने की ओर प्रेरित किया। उन्होंने जीवन में मुश्किलों के बावजूद साहस रखने को ही सफलता की पूॅजी बताया। कार्यक्रम आयोजिका डॉ नीतू त्यागी ने कार्यक्रम की थीम रखते हुए मिशन शक्ति अभियान के महत्व एवं सार्थकता पर प्रकाश डाला।
FCI (फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) में 89 पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
डॉ राकेश ने कहा ‘‘महिलाए स्वयं सशक्त है आवश्यकता है उन्हें महसूस करने की मिशन शक्ति इसी प्रयास के लिए चलाया गया कार्यक्रम है। डॉ रीनू ने छात्राओं को जीवन के उद्देश्यों को समझने व उसे पूर्ण करने के लिए प्रोत्साहित किया। स्मार्ट गर्ल वर्कशाक प्रशिक्षक डॉ मृदुला जैन ने छात्राओं के साथ संवाद करते समय उनके मन मस्तिष्क को झकझोरकर उन्हें शक्तिशाली बनने की ओर प्रेरित किया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के सुक्ष्म बिन्दुओं पर छात्राओं से चर्चा की। छात्राओं ने वार्ता के दौरान महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सिमरन ने महिला सशक्तिकरण पर एक भाषण दिया नाटिका में भाग लेने वाली छात्राऐं शीरीन, नाजिया, गजाला महविश, समीना को मैडल देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में डॉ जितेन्द्र कुमार विकल, डॉ उत्तम कुमार, पप्पन, गौतम, गौरव, आदि का विशेष सहयोग रहा।