
मेरठ। होली की (बुधवार) शाम घर के बाहर खेलते समय लापता हुई चार साल की मासूम बच्ची पूर्वी का शव नाले से बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर बच्ची का शव नाले से बरामद किया है। CCTV फुटेज से पता चला कि बच्ची खलते समय नाले में गिरी थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बच्ची का शव मिलने से घर में कोहराम मचा हुआ है। बच्ची मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पति पर लापरवाही का आरोप लगा रही है। बता दे कि मृतक बच्ची की मां का पति से विवाद चल रहा है‚ जिसके चलते वह काफी समय से अपने मायके में ही रह रही है। 4 साल की मासूम पूर्वी अपने पिता के साथ ही रह रही थी।

आपको बता दें कि शारदा रोड चौकी क्षेत्र में गांधी स्मारक रोड के पास प्रोविजन स्टोर संचालक ललित का परिवार रहता है। बुधवार शाम को परिवार होली मनाने में व्यस्त था‚ इस दौरान ललित की 4 साल की बेटी उर्वी शाम 6.45 पर घर के बाहर से गायब हो गई। ललित ने एक घंटे तक खुद बच्ची को खोजा। बच्ची नहीं मिली तो पुलिस को बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने JCB की मदद से बच्ची की तलाश की लेकिन कोई सफलता नही मिल पायी। नगर निगम और रेस्क्यू टीम ने रात्रि 2:00 बजे तक नाला में अभियान चलाया लेकिन कुछ नहीं मिला।
इसके बाद ब्रह्मपुरी पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली‚ तो घर के पास की मार्केट में लगे सीसीटीवी फुटेज में बच्ची नाले में गिरती हुई दिखाई दी। इसके बाद निगम की टीम ने दोबारा से अभियान शुरू किया‚ तो घर से 500 मीटर की दूरी पर पूर्वी का शव नाले से बरामद कर लिया गया।
जैसे ही परिजनों को पूर्वी के शव की सूचना मिली तो परिवार में मातम परस गया। बच्ची की मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बच्ची के शव को नाले से बाहर निकालने के बाद नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।