UP: मेरठ में गीजर की गैस से इंजीनियर की पत्नी की दम घुटने से मौत, 3 दिन पहले हुई थी शादी

 

गमगीन परिजन


उत्तर प्रदेश:
मेरठ के जागृति विहार में इंजीनियर की पत्नी की गीजर की गैस से दम घुटने से मौत हो गई। करीब 30 मिनट तक महिला बाथरूम में तड़पती रही। महिला के गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोगो ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर देखा तो महिला वैशाली बेहोश पड़ी थी। तुरंत ही उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर मेडिकल पुलिस पहुंची थी, लेकिन परिजनों  ने कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मूलरूप से गाजियाबाद निवासी पारस एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं। पारस अपनी पत्नी वैशाली के साथ जागृति विहार में रहते हैं। 26 जनवरी को उनकी शादी हुई थी। शनिवार सुबह पारस कंपनी चले गए। सुबह करीब दस बजे पत्नी वैशाली बाथरूम में गीजर से पानी गर्म कर स्नान कर रही थीं। इस दौरान दम घुटने के कारण वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजनों ने तुरंत ही वैशाली को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

बताया गया की दोनो की शादी को केवल तीन दिन हुए हैं और पत्नी की अर्थी उठ गई। परिवार में मातम छाया हुआ है। पति के हाथों की मेहंदी तक नहीं उतरी की पत्नी का पिंडदान तक करना पड़ा। हादसे के बाद से पति सदमे में आ गया है। महिला की इस तरह मौत से परिजनो में कोहराम मच गया है।

बाथरूम मे गीजर लगवाते समय रखें इन बातों का ख्याल

गैस गीजर हमेशा इस बाथरूम में लगवाएं, जिसमें कम से कम एक खिड़की हो। एक्सपर्ट की राय के अनुसार, गीजर से निकलने वाली गैस कार्बन मोनोआक्साइड बनाती है, जिससे आक्सीजन की कमी हो जाती है। गीजर को यदि खुली जगह मिल रही है तो ऑक्सीजन की कमी नहीं होती है। वहीं, इलेक्ट्रिक गीजर को भी खिड़की वाले बाथरूम में ही लगवाएं अन्यथा शार्ट सर्किट से हादसा या ब्लास्ट हो सकता है।

गैस गीजर के प्रति रखें इन बातों का ध्यान

1.गैस लीक हो तो गीजर न चलाएं, उसकी समय-समय पर जांच कराएं
2. बाथरूम में हवा के लिए रोशनदान या खिड़की और पर्याप्त जगह हो
3. खांसी और दम घुटने जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत खुली हवा में आएं
4. एग्जॉस्ट फैन लगवाएं, गैस गीजर चलाते समय उसे चलाएं

Leave a Reply