संवाददाता: जावेद खान

मेरठ: राष्ट्रीय परशुराम स्वाभिमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अजय भराला के नेतृत्व में आज दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर सेना के हजारों कार्यकर्ता अपने सैकड़ों वाहनों के साथ मेरठ से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया, सेना के कार्यकर्ताओं ने परतापुर टोल प्लाजा पर जमकर प्रदर्शन किया और टोल पर जाम लगा दिया, जिससे वहां जाम की स्थिति बन गई।

राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भराला ने बताया कि कि “ब्राह्मण और सनातन के सम्मान में, परशुराम स्वाभिमान सेना मैदान में।” उन्होंने आगे बताया कि विगत दिनों जेएनयू यूनिवर्सिटी के प्रांगण की दीवारों पर वहां के ही राष्ट्र विरोधी और ब्राह्मण विरोधी तत्वों द्वारा ब्राह्मण / सनातन विरोधी नारे दीवारों पर लिखे गए, जिससे पूरे देश में सनातन और ब्राह्मण समाज के सभी लोगों में आक्रोश है।
उसी को मद्देनजर रखते हुए आज स्वाभिमान सेना के हजारों कार्यकर्ता अपने सैकड़ों वाहनों से दिल्ली के लिए प्रस्थान करते समय परतापुर टोल प्लाजा पर रुककर जमकर प्रदर्शन किया और नारे लगाए राष्ट्र के गद्दारों को, जेएनयू से बाहर निकालो।