मेरठ। पेपर मिल में दबकर सुपरवाइजर की मौत‚ मजदूर घायल

3 Min Read

मेरठ में पेपर मिल में गत्ते की ढांग में दबकर सुपरवाइजर की मौत हो गई। वहीं एक कर्मचारी बुरी तरह घायल है। मृतक सुपरवाइजर मारुफ 12 सालों से इस पेपर मिल में नौकरी कर रहा था। बुधवार को अचानक हुए हादसे से मिल में हड़कंप मच गया। वहीं एक मजदूर भी हादसे में घायल हुआ है।

मेरठ के गंगानगर थानाक्षेत्र स्थित एक पेपर मिल में गत्ते की ढांग के नीचे दबकर सुपरवाइजर की मौत हो गई। सुपरवाइजर मारूफ यहां 12 सालों से काम कर रहा था। एनएच-34 पर सैनी गांव स्थित एक पेपर मिल में बुधवार सुबह सात बजे गत्ते की ढांग के नीचे दबकर सुपरवाइजर की मौत हो गई। एक मजदूर घायल हो गया। घटना के बाद घरवालों ने किसी भी शिकायत से मना कर दिया है। अचानक गत्ते के बंडलों के नीचे आया इंचौली थाना क्षेत्र के गांव महल निवासी मारूफ(29) पुत्र स्वर्गीय मजहर रिजवी एनएच-34 पर सैनी गांव स्थित एक पेपर मिल में करीब 12 वर्ष से नौकरी कर रहा था। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह 6 बजे वह ड्यूटी पर पहुंचा। करीब 7 बजे वह गत्तों के बंडलों को लोडर से हटवा रहा था। उसी दौरान गत्तों की ढांग मारूफ के ऊपर गिर गई। वह उसके नीचे ही दब गया। ढांग की चपेट में अजय पुत्र चमन निवासी कसेरुबक्सर भी आ गया।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित आसपास के लोगों ने मारूफ को मशक्कत के बाद बाहर निकाला। करीब 8:30 बजे अस्पताल द्वारा दोनों को एंबुलेंस से गंगानगर एन ब्लॉक स्थित अमृत हेल्थकेयर सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल अजय का उपचार किया। सूचना पर इंचौली थाने से एसआई विजय शुक्ला व अन्य चार पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।

8 महीने की बच्ची ने खोया पिता परिवार में मारूफ की मां निशार, एक भाई मोहत्शीम और तीन बहनें शबा, निदा और अजमी हैं। दो की शादी हो चुकी है। करीब दो साल पहले मारूफ का निकाह सोफिया से हुआ था। दोनों की आठ माह की बेटी मरियम है। घटना की जानकारी पर परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण हॉस्पिटल पहुंच गए।

Share This Article
Exit mobile version