Meerut: सड़क पर पहुंचा दीवान ग्रुप का पारिवारिक विवाद‚ नेहा दीवान ने पति अजय दीवान के खिलाफ दर्ज कराई FIR

501
पति के खिलाफ थाने पहुंची नेहा दीवान

Dewan Group News- आम लोगों के बीच होने वाले पारिवारिक विवाद तो अकसद देखने को मिल ही जाते हैं‚ लेकिन किसी बड़े घराने का विवाद सड़को पर आना बड़ी बात होती है।  ऐसा ही एक मामला मेरठ से सामने आया है जहां शहर का जाने-माने घराने का परिवारिक विवाद सड़क पर आकर तमाशा बन गया।  दरअसल मेरठ में दीवान समूह की प्रबंध समिति की सदस्य नेहा दीवान ने अपने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नेहा ने पति अजय दीवान पर नशे में मारपीट करने और चाय में जहर देने का आरोप लगाया है।  मामले में पुलिस ने साकेत ए-70 निवासी अजय दीवान के खिलाफ सिविल लाइन थाने में 498 ए(पत्नी से क्रूरता), 323(मारपीट), 504(धमकी), 338 धारा(गंभीर चोट पहुंचाना) में केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- घर और बाहर दोनों जगह महंगा हुआ खाना-पीना‚ राहुल ने कहा मित्रकाल में कट रही है जनता की जेब

मामले में जानकारी देते हुए नेहा दीवान बताया कि वह 14 साल से जागृति विहार स्थित दीवान स्कूल चला रही हैं। जबकि अजय दिल्ली रोड स्थित दीवान इंटरनेशनल स्कूल चलाते हैं। नेहा ने आरोप लगाया कि अजय नशे का आदी है। नशा कर वह गाली-गलौज और मारपीट करता है। वह कई बार उसके साथ नशे में मारपीट कर चुका है‚ और जान से मारने का प्रयास भी कर चुका है।

रोती हुई नेहा दीवान

नेहा ने बताया कि कई बार दोनों परिवार में इसे लेकर बात हुई और परिवार के जिम्मेदार लोगों ने समझौता कर दिया। अगस्त 2021 को नोएडा में नेहा के साथ अजय ने मारपीट की। इसकी शिकायत नोएडा के थाने में की गई थी। आरोप है कि 22 फरवरी की शाम नेहा की चाय में जहरीला पदार्थ मिला दिया।

बेसुध होने से पहले नेहा ने भाई को फोन करके जानकारी दी। भाई ने साकेत पहुंचकर डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि इससे पहले भी उसे जान से मारने की कोशिश की गई। अजय ने कई बार दूसरी शादी की धमकी भी दी। वहीं, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि परिवार टूटने से बचाने के लिए समझौते का प्रयास भी चल रहा है।

पति के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज
मेरे परिवार का मामला है। मेरी शादी को 21 साल हो गए। अजय मेरे बच्चों के पिता हैं, मैं उनके बारे में कभी गलत नहीं सोच सकती। परिवार को बदनामी को देखते चुपचाप सहन करती रही हूं। मुकदमा हो गया, लेकिन अभी परिवार को बचाने का प्रयास करूंगी। -नेहा दीवान