मेरठ: किला परीक्षितगढ़ में पत्नी की हत्या कर फांसी पर लटका पति, दंपति की मौत से मचा हड़कंप

697

उत्तर प्रदेश: मेरठ जिले के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के मवी गांव निवासी एक दंपति का शव गांधारी तालाब श्मशान घाट वाले रास्ते पर मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक का शव अमरूद के पेड़ से लटका मिला जबकि युवक के शव के नजदीक ही उसकी महिला का शव भी पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

जानकारी के अनुसार किला परीक्षित थाना क्षेत्र के मवी गांव निवासी सूरज कश्यप की शादी 5 महीने पहली प्रिया से हुई थी। सूरज पिज्जा डिलिवरी का कार्य करता है। बताया गया की शादी के बाद से ही दोनो पति पत्नी में अक्सर लड़ाई रहने लगी थी। रविवार दोपहर लगभग एक बजे सूरज और उसकी पत्नी का शव गांधारी तालाब के निकट शमशान वाले रास्ते पर मिलने से सनसनी फ़ैल गई। युवक सूरज का शव एक अमरूद के पेड़ से लटका हुआ था। तथा उसकी पत्नी प्रिया का शव रास्ते में बाइक के पास पड़ा हुआ था।

युवक और युवती का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी देहात कमलेश बहादुर और सीओ प्रमोद कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। वहीं बताया जा रहा है की युवक सूरज ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।