Meerut: गन्ना क्रय केन्द्र पर चौकीदार की हत्या‚ परिजनो ने किया हंगामा

56
मृतक का फाइल फोटो

Meerut: परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में गन्ना क्रय केन्द्र पर चौकीदार की नौकरी करने वाले अधेड़ की हत्या कर दी गयी। उनका शव क्रय केन्द्र पर ही पड़ा हुआ मिला। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया।  पुलिस तहरीर मिलने को इंतजार कर रही है।

जानकारी के अनुसार सोना गांव निवासी शीशपाल (60) पुत्र चतुर करीब पांच वर्षों से नगंलागल शुगर गन्ना क्रय केंद्र पर कार्यरत थे। रोजाना की तरह बीती गुरुवार की शाम को भी चौकीदार शीशपाल गन्ना क्रय केंद्र पर ड्यूटी करने गए थे। शुक्रवार सुबह उनका शव एक खेत में पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें- पति ने नही बनाए संबंध तो पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान‚ सुसाइड नोट में किया खुलासा

जानकारी पर परिजन शव को घर ले आए. लेकिन जब शव के कपड़े बदलने लगे तो मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले। जिसके बाद परिजन शव को लेकर गन्ना क्रय केंद्र पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।