
अहमदनगर– महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में सोमवार शाम बोरवेल में गिरे पांच साल के बच्चे की मौत हो गई है। बच्चा करीब 15 फीट नीचे गिर गया था, जिसे निकालने के लिए NDRF की पांच टीम जुटी हुई थीं। बच्चे को निकालने की कोशिशें की गईं, लेकिन रेस्क्यू के दौरान दम तोड़ दिया।
बच्चे का नाम सागर बताया जा रहा है। उसके पिता कोपार्डी गांव में गन्ने काटने का काम करते हैं। NDRF के मुताबिक, सोमवार शाम 4 बजे बच्चा खेलते-खेलते अचानक बोरवेल में गिर गया। पुलिस ने तब जानकारी दी थी कि एंबुलेंस और बाकी मेडिकल मदद को स्पॉट पर तैयार रखा गया है, ताकि बच्चे के बाहर निकलते ही तुरंत उसका इलाज कराया जा सके। इसके बावजूद बच्चे को बचाया नहीं जा सका।