Karnataka CM: कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहे सियासी घमासान का गुरुवार को अंत हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के हस्तक्षेप के बाद कर्नाटक में मुख्यमंत्री के नाम पर फाइनल सहमति बन गई है।
कांग्रेस ने सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। 20 मई को कर्नाटक में सिद्धारमैया शपथ लेंगे‚ वही डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि शिवकुमार उप मुख्यमंत्री के अलावा 2024 तक वह लोकसभा चुनाव तक प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी बने रहेंगे।
आपको बता दें कि करीब 100 घंटे तक चले मंथन के बाद सीएम पद पर सिद्धारमैया के नाम पर मोहर लगाई है। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी के हस्तक्षेप के बाद यह सियासी संकट सुलझ पाया है। ध्यान रहे कि कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा चुनाव से पहले घोषित नहीं किया था‚ हालांकि प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे।
बीते कई दोनों ही नेता हाईकमान से मिलकर अपना पक्ष रख रहे थे ‚ एक दिन पहले डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम का पद स्वीकार करने से मना कर दिया था। हालांकि गुरुवार को सोनिया गांधी के हस्तक्षेप के बाद यह संकट सुलझ गया है। माना जा रहा है कि सिद्धारमैया ढाई साल तक मुख्यमंत्री रहेंगे इसके बाद अगले ढाई साल तक डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे।