देश
Joshimath News: मुआवजा दिए बिना ही जोशीमठ में शुरू हुई तोड़फोड़‚ विरोध में उतरे लोग
Joshimath News Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में भू धंसाव के कारण सैकड़ों घरों, होटलों भवनो में दरारे का सिलसिला लगातार जारी है। एक तरफ स्थानीय लोगों में इसको लेकर आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है, तो दूसरी ओर सरकार ने सुरक्षा का हवाला देते हुए उन भवनो को गिराने का फैसला लिया है जिनमें ज्यादा दरारें पैदा हो गई हैं।
मंगलवार से उत्तराखंड सरकार ने इन मकानो और भवनो काे तोड़ने का निर्णय लिया है। हालांकि सरकार ने लोगों को बिना मुआवजा दिए ही तोड़फोड़ शुरू कर दी है। जिसका लोगाें ने विरोध करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को जोशीमठ में होटल मलारी को ‘असुरक्षित’ घोषित हुए तोड़ना शुरू किया तो हंगामा खड़ा हो गया।
स्थानीय लोगों ने इस तोड़फोड़ का विरोध किया। विरोध के कारण इसे तोड़ना की प्रक्रिया को रोक दिया गया है. वहीं होटल मालिक ने कहा कि मैं होटल तोड़े जाने का विरोध नहीं कर रहा हूं. मैं केवल ये कह रहा हूं कि मुझे उचित मुआवजा दिया जाए.
उत्तराखंड: जोशीमठ में होटल मलारी को 'असुरक्षित' घोषित किया गया है मगर स्थानीय लोगों के विरोध के कारण इसे तोड़ना की प्रक्रिया को रोक दिया गया है।
मैं होटल तोड़े जाने का विरोध नहीं कर रहा हूं। मैं केवल ये कह रहा हूं कि मुझे उचित मुआवजा दिया जाए: ठाकुर सिंह राणा, होटल मालिक pic.twitter.com/HTnzcbH8mP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2023
दसूरी ओर स्थानीय लोग लगातार जोशीमठ में हो रहे एनटीपीसी के निर्माण कार्य का विरोध कर रहे हैं. उनका कहा है कि एनटीपीसी के निर्माण कार्य और सुरंग बनाने के लिए किए जा रहे धमाकों की वजह से ही जोशीमठ में ये दरारे आईं हैं और यहां के लोग आज बर्बादी की कगार पर आकर खड़े हो गए हैं.
उत्तरप्रदेश
गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद के पक्ष में प्रचार करने पहुंची प्रियंका गांधी‚ रोड़ शो में उमड़ा जनसैलाब
Priyanka Gandhi Road Show in Saharanpur: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत यूपी के सहारनपुर में पहली बार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रोड शो किया। बुधवार को सहारनपुर की गोल कोठी से कुतुबशेर थाने तक एक घंटे चले रोड शो में प्रियंका गांधी ने करीब 12 मिनट जनता को संबोधित किया। इस दौरान उनके रोड शो में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।
प्रियंका गांधी ने मोदी पर खूब तंज कसे। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।
‘इंडिया’ गठबंधन को मिल रही अच्छी सीटेंः प्रियंका गांधी
रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी से सवाल पूछा गया कि ‘इंडिया’ गठबंधन कितनी सीटें जीतेगा? इसपर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं। हमें अच्छी संख्या में सीटें मिलने जा रही हैं। लोग बदलाव चाहते हैं। राजस्थान और उत्तराखंड में लोग इस तरह की राजनीति से थक चुके हैं। लोगों के पास खर्च करने के लिए पैसे नहीं हैं। बेरोजगारी दूसरे स्तर पर बढ़ गई है लेकिन पीएम मोदी इस सब पर बात नहीं कर रहे हैं।”
सहारनपुर में ठप हो गया लकड़ी का कारोबारः प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा “सहारनपुर के लोगों का लकड़ी का कारोबार ठप हो गया। एक समय था जब यहां से बड़ी संख्या में लकड़ी के बने उत्पाद एक्सपोर्ट हुआ करते थे। मोदी सरकार में वह भी बंद हो गए। मेरी जनता से अपील है कि वह सपा कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी भाई इमरान को भारी मतों से जिताएं। आने वाले 19 अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान करें।”
देश
Meerut: ठाकुरो ने किया भाजपा के पूर्ण बहिष्कार का एलान‚ BJP को हराने के लिए INDIA गठबंधन को करेंगे वोट
मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के ठाकुर चौबीसी के गांव खेड़ा में मंगलवार को क्षत्रिय स्वाभिमान महापंचायत में भाजपा का पूर्ण बहिष्कार करने का एलान किया गया। सर्वसमाज के लोगाें ने सर्वसम्मति से कहा कि जो प्रत्याशी भाजपा को हराएगा, हमारा वोट उसे जाएगा। खेड़ा के इंटर कॉलेज में हुई राजपूत समाज की महापंचायत में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि राजपूतों ने जंग छेड़ दी है। आज 36 बिरादरियों ने भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ क्रांति का आगाज किया है।
याद दिलाया कि इसी खेड़ा राजपूत सभा की पंचायत से 2014 में भाजपा की सरकार आई थी। अब यहीं की पंचायत सरकार को उखाड़ फेंकेगी। महापंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू भानू गुुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह ने भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।
महापंचायत की अध्यक्षता सर्वसमाज के पांच लोगों ने की। इस दौरान महिपाल मकराना, दीपक सिंह, बुद्ध सिंह महाश्य, बंटी प्रधान, वीर प्रताप सिंह, अभिषेक सोम, मौलाना जल्फकार भनवाड़ा, उस्मान खान, चीनू सोम, मोंटी प्रधान, अजय सिंह, दिनेश भमौरी, महराज प्रधान आदि मौजूद रहे।
देश
शर्मनाक! दिल्ली से मेरठ आई युवतियों के साथ छेड़छाड़, लोग बनाते रहे वीडियो
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में युवतियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मेरठ के परतापुर तिराहे पर दिल्ली से मेरठ रिश्तेदारी में आई तीन युवतियों के साथ मनचलों में छेड़छाड़ के बाद अश्लील हरकते शुरू कर दी। युवतियों द्वारा विरोध करके पर मनचलों ने युवतियों को पिटाई कर दी जिसमे दो युवतियों के दांत टूट गए। युवतियों के लहूलुहान होने पर आरोपी युवक मौके से भाग खड़े हुए। घटना स्थल पर तमाशबीन बनी भीड़ केवल वीडियो बनाती रही, किसी ने भी युवतियों को बचाने में उनकी मदद नही की।
मेरठ के परतापुर तिराहे पर सोमवार की देर रात मनचलों ने दिल्ली से आई तीन युवतियों के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत कर दी। युवतियों ने विरोध किया तो मनचलों ने उनके साथ मारपीट कर दी, जिसमें दो लड़कियों के दांत टूट गए। यह देखते ही मनचले भाग निकले। लहूलुहान हालत में लड़कियां पास में घाट पुलिस चौकी पहुंची। लेकिन वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला। युवतियां राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचीं। उपचार के बाद वह थाने पहुंचीं और अज्ञात मनचलों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की।
मनचलों का मनोबल बढ़ा
स्थानीय दुकानदारों ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि मनचले आसपास के रहने वाले हैं। जो शराब पीने के बाद अक्सर महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़खानी करते रहते है। आरोपियों का कोई भी विरोध करता है तो उसके साथ भी मारपीट करते है इस लिए कोई भी इनके खिलाफ आवाज नहीं उठाता। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल के आसपास काफी लोग थे। किसी ने भी लड़कियों की मदद नहीं की और वीडियो बनाते रहे। लड़कियों ने बताया कि वह दिल्ली के सीलमपुर से यहां अपनी रिश्तेदारी में आई थीं।
परतापुर थाना प्रभारी ने कहा कि सीसीटीवी और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटना न हो क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
-
क्राइम8 months ago
हापुड़: गढ़मुक्तेश्वर में प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, घर से भागकर नोएडा जा रहे थे दोनो, प्रेमी गिरफ्तार
-
एंटरटैनमेंट5 months ago
सावधानǃ पोर्न वीडियो देखने वालो के लिए बुरी खबर‚ इस तरह रखी जा रही है आप नजर
-
देश1 year ago
अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या, प्रयागराज में कैमरे के सामने मर्डर,
-
क्राइम8 months ago
बुलंदशहर: गुलावठी में स्कूल संचालक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, कमरे में बंद किया, पीड़ित ने दी तहरीर
-
उत्तरप्रदेश1 year ago
पति की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंची अतीक की पत्नी, बेटा हुआ बेहोश
-
क्राइम11 months ago
मेरठ: किठौर में एक सप्ताह पूर्व हुई इलेक्ट्रिशियन से लूट का पर्दाफाश, दो बदमाश गिरफ्तार
-
उत्तरप्रदेश4 months ago
बांदा। रात में मिलने के लिए बुलाते हैं जिला जज‚ पेरशान महिला जज ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी इच्छा मृत्यु
-
उत्तरप्रदेश10 months ago
UP: मेरठ में वरिष्ठ अधिवक्ता का अश्लील वीडियो वायरल, बार एसोसिएशन करेगी कार्रवाई
You must be logged in to post a comment Login