
होलिका दहन का मुहूर्त (Holi 2023 Date and Muhurat)
होली में कुछ ही समय बाकी रह गया है‚ इस बार 7 और 8 मार्च का होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। दहन की बात करें तो होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 7 मार्च 2023 को सायं 6.24 बजे से 8.51 बजे तक है। इसके साथ ही होलाष्टक को लेकर भी कई नियमों की पालना अष्टमी से आरंभ कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: पुरुष हो या महिला, शर्म छोड़कर करें ये चार काम
होली पर विभिन्न प्रकार के कलात्मक रंग आपको बाजारों में इस समय देखने को सहज ही मिल जाएंगे। होली के त्यौहार को भुनाने के लिए इन दिनों रंगों के मिलावट खोर और मुनाफाखोरो की पैनी नजर है। यदि आप भी और आपका परिवार रंगों का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाइए।
बाजारों में इन दिनों केमिकल युक्त रंग मौजूद है‚ जो आपकी इस होली के रंग को बेरंग कर सकते हैं‚ और आपके चेहरे की रंगत को बिगाड़ सकते हैं। आप भी यदि इस होली पर अपने परिवार को सुरक्षित और रंगों के तीज त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहते हैं तो रंगों की खरीदारी करते समय विशेष सावधानी बरतें। कहीं ऐसा ना हो कि मिलावट युक्त रंग आपके चेहरे और परिवार की रंगत को बिगाड़ दे।
संभल से आंखों देखी के लिए मोहित भारद्वाज की रिपोर्ट