हरियाणा: बाढ़ प्रभावित गांव का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक के गाल पर महिला ने जड़ा तमाचा

महिला यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि अब क्यों आए हो‚ इतना कहते ही महिला ने विधायक को तुरंत तमाचा रसीद कर दिया। हालांकि विधायक के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत महिला को पकड़ लिया। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया। इस बारे में जननायक जनता पार्टी के विधायक ईश्वर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने फिलहाल महिला के द्वारा किए गए हमले पर किसी तरह की शिकायत नहीं की है। उन्होंने कहा है कि यह मेरे लिए उचित नहीं होगा।

141
विधायक ईश्वर सिंह

हरियाणा। करीब एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात यह है कि दर्जन भर से ज्यादा राज्यों में बाढ़ आई हुई है। हरियाणा में तो हालात बेहद खराब है। इस बीच राज्य से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

दरअसल हरियाणा के कैथल जनपद में बाढ़ प्रभावित एक गांव का निरीक्षण करने पहुंचे एक विधायक को एक महिला ने जोरदार तमाचा जड़ दिया। बताया जा रहा है कि यह महिला विधायक के देर से आने पर नाराज थी। विधायक पर हमले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है‚ वीडियो में महिला विधायक को गाली देते हुए भी नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें- होटल में कॉलगर्ल को बगैर पैसे दिए भाग रहे BJP नेता जी की जमकर पिटाई

वायरल वीडियो में महिला यह कहते हुए सुनाई दे रही है कि अब क्यों आए हो‚ इतना कहते ही महिला ने विधायक को तुरंत तमाचा रसीद कर दिया। हालांकि विधायक के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत महिला को पकड़ लिया। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया। इस बारे में जननायक जनता पार्टी के विधायक ईश्वर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने फिलहाल महिला के द्वारा किए गए हमले पर किसी तरह की शिकायत नहीं की है। उन्होंने कहा है कि यह मेरे लिए उचित नहीं होगा।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला कैथल जनपद के विधानसभा क्षेत्र गुहला-चीका का है। जहां बाढ़ प्रभावित भटिया गांव का निरीक्षण करने के लिए विधायक ईश्वर सिंह पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण यहां पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। ‘पानी के दबाव के कारण एक तटबंध टूट गया है। तटबंध टूटने से घरों के अलावा खेतों में भी बाढ़ आई हुई है।

विधायक ने कहा कि तटबंध टूटने से बाढ़ आ गई है तो इसमें मेरी क्या गलती है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि तटबंध का निर्माण ठीक से नहीं हुआ है इस वजह उन लोगों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि हरियाणा में लगातार बारिश से आई बाढ़ के कारण 10 लोगों की मौत हो गई है, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मरने वालों को 4 लाख रूपए मुआवजा देने का ऐलान भी सरकार ने किया है।