सांसदी जाने के बाद अब राहुल गांधी से छीना जाएगा घर‚ 22 अप्रैल तक खाली करने का आदेश जारी

नोटिस के मुताबिक राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश दिया गया है। राहुल गांधी पिछले 19 साल से इस सरकारी बंगले में रहते हुए आ रहे हैं। नए आदेश के बाद राहुल गांधी को जल्द ही अब नया ठिकाना ढूंढना होगा। 

271
राहुल गांधी

New delhi: भारत की राजनीति वर्तमान समय में बेहद ही निम्नतम दौर से गुजर रही है। सवाल पूछने से परेशान सत्तापक्ष विपक्ष को फंसाने और घेरने में कोई कसर नही छोड़ रहा है। शर्मनाक बात यह है कि इसके लिए केन्द्र की मोदी सरकार ऐसे कदम भी उठा रही है जो लोकतंत्र में मान्य नही है।

बीते गुरूवार जहां मामूली मानहानि के मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी गई। वहीं अब इस मामले मेंं एक कदम और आगे बढ़ते हुए उसने सरकारी बंगला वापस लेने का नोटिस भी जारी कर दिया गया है।  लोकसभा आवास समिति ने राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस थमा दिया है।

नोटिस के मुताबिक राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश दिया गया है। राहुल गांधी पिछले 19 साल से इस सरकारी बंगले में रहते हुए आ रहे हैं। नए आदेश के बाद राहुल गांधी को जल्द ही अब नया ठिकाना ढूंढना होगा। 

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: प्रेमी को पेड़ से बांधा‚ फिर उसके सामने ही उतारे प्रेमिका के कपड़े‚ दो लोगों ने किया बलात्कार

आपको बता दें कि गुरूवार को मानहानि के मामले में गुजरात की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा का ऐलान किया था।  इसके तुरंत बाद लोकसभा सचिव ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता को समाप्त कर दिया था। 

शुक्रवार को राहुल गांधी की संसद सदस्यता को रद्द किया गया और इसके मात्र 3 दिन बाद अब राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली कराने का नोटिस जारी कर दिया गया है।  आपको बता दें कि राहुल गांधी लुटियंस दिल्ली में 12 तुगलक लेन वाले सरकारी बंगले में रह रहे हैं। 2004 से ही राहुल गांधी के नाम पर यह बंगला आवंटित है‚  जब पहली बार अमेठी से सांसद चुने गए थे तब उन्हें यह बंगला आवंटित किया गया था।