घटना से ठीक पहले मंच पर बोल रहे थे सांसद

Bharat Jodo Yatra: जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का शनिवार को पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें तुरंत फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

सांसद संतोख का अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे उनके गृहनगर धालीवाल में किया गया। उधर, राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा को रविवार तक के लिए टाल दिया है। यह अंतिम संस्कार के बाद फिर से शुरू होगा।

मामले में जानकारी देते हुए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग ने कहा कि सुबह चौधरी संतोख सिंह पूरी तरह से ठीक थे। खुद वह स्टेज पर नारे लगा रहे थे। मैं हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज से नीचे लाया। वह राहुल जी के साथ चले। तमिलनाडु से सांसद ज्योति यहां आई थीं। उनसे बात कर रहे थे। चौधरी संतोख सिंह ने कहा … ज्योति हाऊ आर यू… और ऐसा कहते-कहते वह गिर गए। डॉक्टर ने कहा कि उन्हें सडन हार्ट फेलियर हुआ।

सांसद को अस्पताल ले जाते हुए

इस दुखद घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया। उन्होने कहा कि संतोख सिंह पंजाब के लोगों की सेवा के लिए किए प्रयासों के लिए याद किए जाएंगे। उनके परिवार और समर्थकों के साथ संवेदना प्रगट करता हूं। वहीं राहुल गांधी जालंधर स्थित फुटबॉल चौक में चौधरी संतोख सिंह के घर पहुंचे और परिवार वालों से मुलाकात की। राहुल ने कहा- उनके अचानक निधन से स्तब्ध हूं। वे जमीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मजबूत स्तम्भ थे।

सांसद संतोख के निधन के बाद राहुल की कल जालंधर में होने वाली प्रेस कान्फ्रेंस को भी स्थगित कर दिया गया है। अब यह कान्फ्रेंस 17 जनवरी को होशियारपुर में होगी।

 

आँखों देखी