Big News: ओडिशा के हेल्थ मिनिस्टर को ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने मारी गोली‚ हालत गंभीर

मंत्री को तुरन्त अस्पताल ले जाया गया।

Odisha Health Minister Naba Das shot। ओडिशा के झारसुगुडा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है। यहां  ब्रजराजनगर के पास एक सहायक पुलिस उप निरीक्षक (एएसआई) ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास (Health Minister Naba Das) को गोली मार दी है। गोली लगने के बाद मंत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हे हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि दरोगा ने मंत्री को गोली क्यों मारी है इसका कारण अभी पता नही चल पाया है।

घटना उस वक्त हुई जब मंत्री नबा दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. मंत्री जैसे ही कार से उतरे तो उनके समर्थक उन्हें माला पहना रहे थे। बताया जा रहा है कि तभी एक पुलिस एएसआई ने फायरिंग कर दी। उसका नाम गोपालचंद्र दास है।

सीने में गोली लगने से ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास घायल हो गए। हालांकि, मंत्री को बचा लिया गया और उन्हें झारसुगुड़ा अस्पताल ले जाया गया। ओडिशा के मंत्री ब्रजराजनगर में बीजू जनता दल (बीजद) के कार्यालय का उद्घाटन करने वाले थे। रास्ते में गांधी चौक इलाके में वह कार से उतरे और पैदल नवनिर्मित पार्टी कार्यालय जाने वाले थे. तभी एएसआई ने उस पर फायरिंग कर दी। मंत्री नाबा दास को अब झारसुगुड़ा एयरपोर्ट ले जाया गया है. हालांकि, उन्हें कहां ले जाया जाएगा इसकी जानकारी नहीं है। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास की सुरक्षा में इतनी बड़ी और घातक चूक कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच की जा रही है. आदेश दे दिए गए हैं।

ओडिशा पुलिस के आईजी क्राइम को मौके पर पहुंचने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि एएसआई की ड्यूटी ब्रजराजनगर के गांधी चौक स्थित पुलिस चौकी में थी. उसने अचानक अपनी सर्विस रिवाल्वर से मंत्री नबा दास पर फायरिंग कर दी। इस घटना के पीछे क्या कारण था? अभी इस बारे में कुछ साफ नहीं हुआ है। जबकि एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि लोक शिकायत कार्यालय के उद्घाटन समारोह में नबा दास मुख्य अतिथि थे. उनके पहुंचते ही स्वागत के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी। हमने देखा कि एक पुलिसकर्मी मंत्री को नजदीक से गोली मारकर भाग रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री को हवाई मार्ग से भुवनेश्वर ले जाया जाएगा।

Leave a Reply