Bharat Jodo Yatra: दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यत्रा‚ राजधानी में 23 किमी पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra in Delhi::  कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर से राजधानी दिल्ली में दाखिल हुई. इस दौरान यात्रा में भाग लेने वाले लोगों का कलाकारों व सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं ने गीत व नृत्य से स्वागत किया। यह यात्रा सुबह करीब छह बजे बदरपुर सीमा में दाखिल हुई। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया।

यात्रा अपोलो अस्पताल होते हुए आश्रम के लिए रवाना हुई। जहां भोजनावकाश के बाद यात्रा दोपहर 1 बजे आश्रम से फिर शुरू हुई  और निजामुद्दीन, इंडिया गेट सर्कल-आईटीओ-दिल्ली कैंट-दरियागंज होते हुए लाल किला पहुंची। बाद में राहुल गांधी और कुछ यात्री कार से राजघाट, वीरभूमि और शांतिवन पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की। दिल्ली में यात्रा का पहला पड़ाव आश्रम चौक रहा।  इसमें सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने शिरकत की।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जय किशन ने कहा कि इस दौरान राहुल गांधी दलितों, ब्राह्मणों, छात्रों और साधुओं से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही दलित समाज के कई अन्य संगठनों से जुड़े लोगों से भी राहुल गांधी की बातचीत का कार्यक्रम है. उपाध्यक्ष जय किशन ने यह भी कहा कि आश्रम चौक के पास यात्रा को रोकने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. पार्टी की ओर से यहां लंच ब्रेक का इंतजाम किया गया है।

यात्रा में शामिल हो सकते हैं कमल हासन

अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन, कुछ स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्य और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के शनिवार को राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दिल्ली चरण में शामिल होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। पिछले हफ्ते, मक्कल निधि मायाम (एमकेएम) के अध्यक्ष के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए, हासन ने कहा था कि उन्हें राहुल गांधी द्वारा आमंत्रित किया गया था और 24 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में ‘भारत जोको यात्रा’ में भाग लेंगे।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने शुक्रवार को कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कम से कम 50,000 लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।

Leave a Reply