26 मार्च को किसान आंदोलन को पूरे 4 महीने हो जाएंगे जिसके चलते किसान संगठनों ने 26 मार्च को भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद को ऑल इंडिया किसान सभा ने अपना समर्थन देने की घोषणा की है। प्रेसवार्ता के दौरान मामले में जानकारी देते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि हाल ही में हुई बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करने के लिए रणनीति तैयार की गई है इसके तहत किसान अपना संघर्ष और तेज करेंगे।
कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि 26 मार्च को किसान आंदोलन के पूरे 4 महीने होने वाले हैं। इस मौके पर पूर्ण रूप से भारत बंद का पालन किया जाएगा। साथ ही 28 मार्च को होली के दिन किसान संगठन कृषि कानूनों की कॉपियां जलाकर होली भी मनाएंगे।
इसके अलावा 23 मार्च को शहीद भगत सिंह का शहादत दिवस है। किसान शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस को भी मनाएंगे और दिल्ली बॉर्डर से सटे गांव स्तर तक बैठक कर लोगों को शहीद भगत सिंह के विचारों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
पेट्राल-डीजल की कीमतों के विरोध में भी होगा आंदोलन
ऑल इंडिया किसान सभा के प्रधान अशोक धवले ने कहा है कि किसान और व्यापार संगठन एक साथ मिलकर 15 व 16 मार्च को पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि और निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। 17 मार्च को तमाम ट्रेड यूनियन और सामाजिक संगठन किसान संगठन हिंदू बॉर्डर पर जमा होकर विशाल रैली का आयोजन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 19 मार्च को मंडी बचाओ खेती बचाओ दिवस मनाया जाएगा इस मौके पर कृष्ण आदि मौजूद रहे।
इस मौके पर पी कृष्ण प्रसाद, गुरु चेतन सिंह बासी, मेजर सिंह ,लेहबंर सिंह, सुरिंदर खीवा, सुखविंदर सिंह सेखों व अन्य मौजूद थे।