नई दिल्ली। आज अमेरिका (America) के 46वे राष्ट्रपति के तौर पर जो बाइडन शपथ लेने वाले हैं। यानि कल से बाइडन पूरी दुनिया के बॉस कहलाए जाएंगे। जिनके पास बेसुमार ताकत और रॉयल रूतबा होगा। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी है कि दुनिया का बॉस कहे जाने वाले इस शख्स को क्या-क्या सुविधाएं मिलती है। उसके पास कितनी शक्तियां होती है और कैसे इनका इस्तेमाल कर सकता है। आप ये भी जानना चाहते होंगे कि अमेरिकी सरकार अपने राष्ट्रपति को क्या-क्या सुविधाएं [ US President’s facilities]देती हैं और उनकी सैलरी [US President’s Salary] कितनी होती है। तो आइए हम आपको इस बारे में सही जानकारी देते हैं।
यह है राष्ट्र्पति की सैलरी
न्यूयॉक की एक वेबसाइट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति की सैलरी सालाना 4 लाख डॉलर होती है। यानि कि भारतीय रुपयो में यह रकम 2 करोड़ 92 लाख होगी। इसके अलावा राष्ट्रपति को 50 हजार डॉलर का सलाना एक्सपेंस एलाउंस भी मिलता है। राष्ट्रपति को 1 लाख डॉलर का नॉन टैक्सेबल ट्रैबल अलाउंस भी मिलता है। इस तरह की कई सुविधाए अमेरिकी सरकार राष्ट्रपति को देती हैं।
मिलते हैं कई भत्ते
अमेरिका के राष्ट्रपति को सैलरी के अलावा कई और सारे भत्ते भी मिलते हैं। जैसे भारत में प्रधानमंत्री को कई सुविधाएं मिलती है।। उसी प्रकार अमेरिका में भी राष्ट्रपति को मनोरंजन के लिए सलाना 19 हजार डॉलर मिलते हैं। जिन्हें वह अकेले या अपनी पत्नी के साथ खर्च कर सकता है। बता दें अमेरिका में राष्ट्रपति को पत्नी को फर्स्ट लेडी कहा जाता है मगर उन्हें कोई सैलरी नहीं मिलती है।
ट्रैवल की मिलती है सुविधा
अमेरिका के राष्ट्रपति को इसके अलावा कई अन्य भत्ते भी मिलते हैं। उन्हें लिमोसीन, मरीन वन और एयरफोर्स वन में मुफ्त में यात्रा मिलती है। राष्ट्रपति को अमेरिका में मुफ्त में व्हाइट हाउस में रहने की सुविधा जी जाती है। इसके इलावा अमेरिका में जब राष्ट्रपति पद कार्यकाल खत्म हो जाता है तो उसे एक निश्चित भत्ता और पेंशन जैसी चीजें मिलती है। जो भी अच्छी खासी होती है।
सैलरी नहीं लेने वाले राष्ट्रपति
अमेरिका के इतिहास में कई ऐसे राष्ट्रपति भी हुए हैं। जिन्होंने पद पर रहते हुए किसी तरह का कोई भत्ता नहीं लिया है। इसकी शुरुआत साल 1961 में पहली बार हुई थी। जब अमेरिकी राष्ट्रपति केनेडी अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने राष्ट्रपति की सैलरी लेने से मना कर दिया था। राष्ट्रपति ने विभिन्न धर्माथ संस्थाओं को अपना पैसा दान किया था।
अमेरिका के राष्ट्रपति की शक्तियां ( Powers of president of america)
1. विधायी शक्तियां व कार्य ( अमेरिका के राष्ट्रपति की कानून सम्बन्धित शक्तियाँ)
kailasheducation वेबसाइट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति के पास सबसे महत्वपूर्ण शक्ति संघीय कानूनों को लागू करने और व्यवस्था बनायें रखने की है। अमेरिकी राष्ट्रपति कांग्रेस नयें कानून एवं नियम बनाने के निवेदन कर सकता है। कांग्रेस द्वारा पारित किसी कानून को स्वीकृति देना या न देने का अधिकार भी अमेरिकी राष्ट्रपति को प्राप्त है। अगर वह चाहे तो कांग्रेस द्वारा पारित किसी विधेयक को पुनर्विचार करने के लिय कांग्रेस को लोटा सकता है। लेकिन अगर कांग्रेस राष्ट्रपति द्वारा लौटाये हुए विधेयक को पुन: दो-तिहाई बहुमत पारित कर दे तो राष्ट्रपति को हस्ताक्षर कर जरूरी हो जाता है। राष्ट्रपति को विशेष परिस्थतियों मे कांग्रेस का अधिवेशन बुलाने का अधिकार भी है।
2. कार्यपालिका शक्तियाँ व कार्य
अमेरिका के राष्ट्रपति की कार्यपालिका सम्बन्धित शक्तियाँ अत्यन्त ही महत्वपूर्ण स्थान रखती है। अमेरिकी राष्ट्रपति विदेशो मे देश का नेतृत्व करता है। वह अमेरिका की विदेश नीति का निर्धारण करता है एवं विदेश बनाता है। वह कार्यपालिका का अध्यक्ष होने के नाते सभी प्रशासनिक कार्य का निर्देशन करता है। राष्ट्रपति अपनी कार्यपालिका शक्तियों के अन्तर्गत उच्च पदाधिकारियों को नियुक्त करता है तथा उन्हें पद से हटाने का अधिकार भी रखता है। संविधान के मुताबिक वह स्थल सेना, जल सेना, और संघीय सरकार की सेवा मे लगे हुए राज्यों के सैनिक संगठनों का प्रशासक तथा सेना पति है। अमेरिकी राष्ट्रपति पर युध्दकाल के समय सभी उत्तरदायित्व उसी पर होते है। वह विधि पालन की देख-रेख भी करता है।
3. क्षमादान का अधिकार
दुनिया के दूसरे राज्यों के शासनाध्यक्षों की तरह अमरीका के राष्ट्रपति को क्षमादान का अधिकार प्राप्त है। अपनी इस शक्ति के तहत वह किसी भी दण्डित व्यक्ति को क्षमा कर सकता है। किसी व्यक्ति को दी गयी मृत्युदण्ड को स्थगित कर सकता है। एक तरह के अपराधियों कॅ एक ही तरह की सजा प्राप्त कई व्यक्तियों को सामूहिक क्षमादान भी दे सकता है। लेकिन इस पर कुछ प्रतिबंध है जो निम्म प्रकार है—
1. राष्ट्रपति उस व्यक्ति को क्षमा नही कर सकता जो महाभियोग द्वारा दण्डित हो।
2. वह उन्ही प्रकरणों मे अपने इस अधिकार का प्रयोग कर सकता है जिसमें अपराध अमरीका के संघीय कानूनों के विरूध्द किया हो न कि राजकीय कानून के विरूध्द।
अमेरिकी राष्ट्रपति को न्यायिक क्षेत्र मे भी कुछ शक्तियाँ प्राप्त है। सीनेट की सहमति से उसे सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति करने का महत्वपूर्ण अधिकार प्राप्त है। न्यायालय की सिफारिश पर वह किसी अपराधी को क्षमा दान प्रदान कर सकता है लेकिन वह सीनेट द्वारा अभियोग चलाये गई व्यक्ति को क्षमा दान नही दे सकता।
5. वित्तीय शक्तियां व कार्य
संविधान के अनुसार वित्त सम्बन्धी शक्तियाँ कांग्रेस मे निहित है लेकिन व्यवहार में कांग्रेस व राष्ट्रपति के मध्य घनिष्ठ सम्बन्ध होता है। बजट निर्माण के समय व्यस्थापिका नेतृत्व के लिए मुख्यतः कार्यपालिका पर निर्भर करती है। राष्ट्रपति वित्त के विषय मे कांग्रेस को पूरी सूचना देता है। आगामी वर्ष के लिए नियोजित योजना और नये करों को प्रस्तावित करता है। इस प्रकार वित्तीय क्षेत्र में कांग्रेस का नेतृत्व बहुत हद तक राष्ट्रपति के हाथ मे होता है। लेकिन इस मे राष्ट्रपति अपनी मनमानी नही कर सकता। क्योंकि कई बारे ऐसे अवसर भी आये है जिनमें कांग्रेस ने राष्ट्रपति द्वारा-प्रस्तावित आंकड़ो मे कटौतियाँ की है।
6. संकट कालीन शक्तियाँ व कार्य
संकट काल की स्थिति मे अमेरिकी राष्ट्रपति और भी अधिक शक्तिशाली हो जाता है। वह आन्तरिक अशान्ति, आर्थिक संकट व युध्द की स्तिथि उत्पन्न होने पर असीम शक्तियों का स्वामी बन जाता है।