Himachal pradesh News:- हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के बाद किन्नौर को हल्का झटका लगा है। तीन दिन में यह भूकंप तीसरी बार आया है जब सूबे में इसका असर पड़ रहा है। हालांकि इन भूकंपों की तीव्रता कम होने के कारण महसूस नहीं की गई है। लेकिन चिंता का विषय है। मंगलवार को जब चंबा में धरती डोली थी तो किन्नौर में मामूली कंपन से हिल गया था। मंगलवार को आधी रात को किन्नौर में भूकंप आया। इससे पहले मंगलवार को दोपहर 12.34 बजे चंबा में भूकंप आया था और रिक्टर पैमाने पर 3.5 था। कोई नुकसान नहीं हुआ। मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने भूकंप की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें:- Government Companies ने जारी कर दिए Petrol-Diesel के दाम.
8 मार्च को भी आया था भूकंप
आठ मार्च को चंबा जिले में भूकंप आया था। सोमवार को सुबह 10.20 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.6 रिक्टर पैमाने पर मापी गई।
यह भी पढ़ें:- 11 से 16 मार्च के बीच केवल एक दिन खुलेंगे बैंक, इसलिए आज ही निपटा ले बैंक के जरूरी काम
चंबा में आते हैं सबसे अधिक भूकंप
हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा भूकंप चंबा जिले में आते हैं। किन्नौर, शिमला, बिलासपुर और मंडी संवेदनशील क्षेत्रों में हैं। शिमला जिला को भी चेतावनी दी गई कि शहर भूकंप जैसी आपदा के लिए तैयार नहीं है। इसके अलावा 1975 में किन्नौर में बड़ा भूकंप आया था। कांगड़ा 1905 में भूकंप की चपेट में आया था, जिसमें 20 हजार लोगों की मौत हो गई थी। दूसरी ओर वैज्ञानिकों का दावा है कि इससे हिमालय के आसपास घनी आबादी वाले देशों में तबाही मचाई जा सकती है। राजधानी भी इसकी जद में रहेगी। शिमला और दिल्ली भूकंप को सहने को तैयार नहीं हैं।