अकसर आपने देखा होगा कि महिलाएं एक दूसरे के साथ सब-कुछ शेयर कर लेती है लेकिन बात अगर बॉयफ्रेंड या हसबैंड की हो तो महिलाएं अपने पार्टनर को किसी दूसरी महिला के साथ किसी भी हालत में शेयर नही करना चाहती हैं। भले ही दूसरी महिला उसकी सगी बहन क्यों न हो। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में बिलकुल इसके उलट एक खबर सामने आई है।
यहां की रहने वाली ऐना और लूसी दो जुड़वा बहने हैं लेकिन इन्होंने अपनी लाइफ को भी पूरी तरह से जुड़वा बना दिया है। यह दो जिस्म और एक जान हैं। यह दोनों जो भी काम करती हैं वह एक साथ करती है। यहां तक कि दोनों को एक चीज ही पसंद है।
खास बात ये है कि दोनों ने एक ही बॉयफ्रेंड को चुना है। फिर दोनों को एक दूसरे से कोई आपत्ती नही है। यह दोनों बहने कुछ समय पहले टीएलसी एक्स्ट्रीम सिस्टर्स नाम के शो में भी नजर आ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि यह दोनों दुनिया के सबसे करीब जुड़वा बहनों में से एक है।
एक साथ होना चाहती हैं दाेनों प्रेगनेंट
40 साल का बेन इन दोनों सिस्टर का बॉयफ्रेंड है जो बहुत सेक्सी है। बताया जा रहा है कि बेन दोनों को बहुत प्यार करता है। वही दोनों बहने भी उसे बहुत प्यार करती हैं। दोनों हर चीज एक साथ करना चाहती हैं। यहां तक की दोनों बेन से एक साथ प्रेग्नेंट भी होना चाहती हैं। लूसी और ऐना एक साथ नहाती हैं। एक साथ खाती है और यहां तक कि बिलकुल एक जैसा ड्रेस भी पहनती हैं। वर्कआउट भी दोनों एक साथ ही करती हैं और एक ही बेड पर सोती हैं। इन जुड़वा बहनों के बीच अंतर करना बहुत मुश्किल है।
ऑस्ट्रेलिया के इस कानून की वजह से नही हो पा रही शादी
लूसी और ऐना की मुलाकात बेन से साल 2012 में हुई थी। पेशे से मकैनिक बेन को देखते ही दोनों बहने उसकी ओर आकर्षित हुई। अब दोनों बहने एक साथ बेन से शादी भी करना चाहती हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया का मेरिज एक्ट उन्हे ऐसा करने की इजाजत नही देता है। इस वजह से दोनों बहने काफी समय से परेशान हैं।
ये भी पढ़ें- जानिए किसी भी खूबसूरत महिला को देखकर मर्दों के मन में आते हैं कैसे विचार
ये भी पढ़ें- हर शादीशुदा औरत अपने पति से चाहती है ये कुछ चीजें, जो वो बोलकर बता नहीं पाती
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में दो युवतियां एक शख्स से शादी नहीं कर सकती हैं। रियलिटी टीवी शो पर भी इस बारे में बात करते हुए दोनों बहने काफी भावुक भी नजर आई थी। दोनों ने कहा था कि वह काफी समय से शादी करने का प्रयास कर रही है। ऑस्ट्रेलिया टीवी होस्ट न्यूज़ के साथ बातचीत में दोनों ने कहा था कि हम दोनों जुड़वा हैं। हम एक ही पार्टनर से शादी करना चाहती हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया का कानून हमें यह इजाजत नहीं देता मैं।
लूसी ने कहा है कि एक ही बॉयफ्रेंड के साथ होने का मतलब कि हम हमेशा एक साथ रह सकते हैं और हमारे रिश्ते में किसी भी प्रकार की ईर्ष्या नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि बेन इस बात का ख्याल क्या लगता है कि वह हम दोनों को खुश रख सके।