स्टेज पर दुल्हन को भारी पड़ा स्टंट‚ स्पार्कल गन फटने से झुलसा चेहरा, Video वायरल

दूल्हा- दुल्हन स्टेज पर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।  इस दौरान दोनों अपने हाथों में स्पार्कल गन पकड़े हुए हैं।  जैसे ही दूल्हा- दुल्हन गन से फायर करते हैं‚  तभी दुल्हन के हाथ में मौजूद गन अचानक से फट जाती है।

1257

घटना का वीडियो वायरल

Viaral video: आजकल होने वाली शादियों में इतनी चोंचलेबाजी बढ़ गई है कि कई बार दूल्हा-दुल्हन की जान पर बन जाती है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र से सामने आया है‚ जहां स्टेज पर स्टंट के दौरान दुल्हन बुरी तरह से झुलस गई।  पंडाल में भी आग लगने से बची।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो महाराष्ट्र की एक शादी का बताया जा रहा है।  यह खतरनाक हादसा लोगों को सबक देने के लिए काफी है।  सोशल मीडिया पर इस डरावनी वीडियो को अदिति नाम की एक यूजर ने शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: असम में तेंदुए का आतंक‚ अब तक 15 लोग घायल‚ चलती कार पर हमले का VIDEO VIRAL

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा- दुल्हन स्टेज पर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।  इस दौरान दोनों अपने हाथों में स्पार्कल गन पकड़े हुए हैं।  जैसे ही दूल्हा- दुल्हन गन से फायर करते हैं‚  तभी दुल्हन के हाथ में मौजूद गन अचानक से फट जाती है।

गन से निकली हुई आग दुल्हन के चेहरे को झुलसा देती है।  इससे बचने के लिए दुल्हन पीछे भागती है।  बाद में दूल्हा भी अपने हाथ में मौजूद स्पार्कल गन नीचे फेंक देता है।  घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग दुल्हन को बचाने के लिए दौड़ते हैं।  सोशल मीडिया पर यूजर इस वीडियो पर अपनी अलग-अलग की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं वीडियो को देखकर सबक लेने की भी जरूरत हैं। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो।