-
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को जैसलमेर में सात फेरे लेंगे। सूर्यगढ़ पैलेस में मेहमानों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। शादी के बीच जानिए दोनों की फिल्मी लव स्टोरी:
-
सिंद्धार्थ और कियारा ने फिल्म शेरशाह में साथ काम किया था। शूटिंग के साथ ही दोनों के लिंक अप की खबरें उड़ने लगी थीं। कुछ समय बाद से ही दोनों एक साथ कापी समय बिताने लगे जिससे दोनों के अफेयर की चर्चाओं को भी बल मिलता गया।
-
साल 2019 में कियारा और सिद्धार्थ एक साथ नए साल का जश्न मनाने साउथ अफ्रीका गए थे।
-
सिद्धार्थ और कियारा ने कभी अपने रिलेशनशिप की खबरों पर कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन दोनों अकसर एक दूसरे के साथ छुट्टियां बिताने लगे।
-
कियारा आडवाणी की बर्थडे पार्टी में सिद्धार्थ भी करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों के बीच मौजूद थे। वहां से भी फैंस को दोनों के रिलेशनशिप का इशारा मिला।
-
धीरे-धीरे फिल्मी पार्टियों और इवेंट्स में भी सिड और कियारा एक दूसरे के साथ दिखने लगे।
-
साल 2021 में सिद्धार्थ मल्होत्रा के माता पिता जब मुंबई आए थे तब कियारा उनके साथ लंच पर गई थीं। कियारा ने सिड के पेरेंट्स को अपने घर पर डिनर पर भी बुलाया था।
-
करण जौहर के शो कॉफी विद करण में कियारा ने सिद्दार्थ मल्होत्रा संग अपने रिश्ते को जगजाहिर किया था। कियारा ने साफ किया था कि सिड सिर्फ दोस्त नहीं बल्कि दोस्त से बढ़कर हैं।
-
कियारा ने करण को बताया था कि दोनों की पहली मुलाकात लस्ट स्टोरीज की सक्सेस पार्टी में हुई थी। वहां से दोनों के बीच अच्ची दोस्ती हो गई।
-
समय के साथ दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। कियारा ने पहली बार सिद्धार्थ के साथ अपनी तस्वीर इस साल 16 जनवरी को उनके जन्मदिन पर शेयर की थी।
-
आखिरकार दोनों शादी कर अपने प्यार को मुकम्मल कर रहे हैं। 7 फरवरी को दोनों एक दूजे के हो जाएंगे।