हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी [Sapna Choudhary] लगातार सुर्खियों में बनी ही रहती है। हाल ही में उन पर दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन अब वह अपने नए गाने के लुक को लेकर चर्चा में हैं।
सपना चौधरी ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर अपने आने वाले प्रोजेक्ट गुंडी [Gundi ] का फर्स्ट लुक पोस्ट किया है। इसमें वह एकदम अलग और धाकड़ लुक में नजर आ रही है। फोटो में सपना चौधरी [Sapna Choudhary] बंदूक पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। जिसमें केवल उनका आधा चेहरा ही दिखाई दे रहा है।
फोटो में उनकी नजरें बता रही हैं कि वह बिल्कुल दबंग अंदाज में नजर आने वाली हैं। सपना ने इस पोस्ट के कैप्शन में हरियाणवी भाषा में लिखा है कि ‘पहल्यां किसे ती कहणा नहीं, बाद मैं कुछ भी सहणा नहीं.’
उनकी इस पोस्ट को अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा सपना चौधरी [Sapna Choudhary] ने गाने का टीचर भी शेयर किया है जिसमें सपना चौधरी बंदूक लिए हुए जा रही हैं। सपना के माथे से खून बहता हुआ दिखाई दे रहा है और वह काफी गुस्से में भी नजर आ रही हैं।
इस वीडियो के कैप्शन में सपना ने लड़कियों को खुद अपनी लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया है।
आपको बता दें कि सपना चौधरी जल्द ही टीवी की दुनिया में भी कदम रखने जा रही हैं। वह एक क्राइम सीरियल आधारित शो को होस्ट करती नजर आएंगी। इसके लिए उनका का प्रोमो शूट किया जा चुका है। इसके अलावा हाल ही में सपना चौधरी पर दिल्ली में एफ आई आर दर्ज हुई है उन पर एक कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है।