“महाभारत” सीरियल में “मामा शकुनि” का अमर किरदार निभाने वाले दिग्गज कलाकार “गूफी पेंटल” का निधन

मामा शकुनि नही रहे

Trouble artist “Goofy Paintal” passes away: महाभारत सीरियल में मामा शकुनि का अमर किरदार निभाने वाले दिक्कत कलाकार “गूफी पेंटल” का आज निधन हो गया है।  78 वर्षीय गूफी पेंटल पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे आज सुबह मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 

उनके निधन के बाद बॉलीवुड और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई दिग्गज कलाकारों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती थे। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थय पर नजर बनाए हुए थी।  हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अस्पताल में ही 78 साल की उम्र में गोपी पेंटल ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार आज शाम को ही उनका अंतिम संस्कार मुंबई के अंधेरी में किया जाएगा। निधन की खबर सुनकर उनके चाहने वाले उनके निवास पर पहुंचने लगे हैं।

आपको बता दें कि गूफी पेंटल पहले भारतीय सेना में थे‚  हालांकि सेना की नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया। उनके भाई अमरजीत पेंटल भी बॉलीवुड के कलाकार थे। गूफी पेंटल एक मंजे हुए कलाकार थे। महाभारत सीरियल के बाद से वह घर घर में पहचाने जाने लगे।  उनके चाहने वालों की एक लंबी कतार है। लोग उन्हे बेहद प्यार करते थे। 

Leave a Reply