Biography kumar sanu: मुंबई में समंदर किनारे एक आशिकी नाम का बंगला है। ये बंगला किसका है नाम से आप अंदाजा लगा सकते हैं। कुमार सानू [Kumar sanu] अपने घर को इससे बेहतर नाम नहीं दे सकते थे। आशिकी ने ना सिर्फ कुमार सानू को 90 के दशक का सिंगिंग कल्ट बनाया बल्कि खुद का 90 का दशक भी अपने आप में एक कल्ट बन गया।
कुमार सानू [Kumar sanu] हालांकि 1986 में ही प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपने करियर का आगाज कर चुके थे मगर 1990 की फिल्म आशिकी ने हिंदुस्तान में एक नया दौर शुरू कर दिया। कुमार सानू की लोकप्रियता और सफलता का आलम यह था कि लगातार पांच फिल्म फेयर आवार्ड [Film fair award] जीतने वाले वो एकमात्र सिंगर है। 2009 में इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री भी मिल चुका है। 15 रूपए की कैसेट में अलग-अलग गाने भरवा लिए जाते थे और ऑटो एवं पान की दुकानों के साथ-साथ तमाम छोटे-बड़े कारखानों में रात-दिन उनके गाने सुने जाते थे।
यूं तो कुमार सानू [Kumar sanu] सिंगिंग के क्षेत्र में आज भी सक्रिय हैं मगर स्टारडम का वह दौर अब उनके साथ नहीं है। इस दुखद सत्य के साथ एक और सच यह भी है कि कुमार सानू गायक इस तरह का कल्ट स्टारडम पाने वाले आखिरी गायक है। तो चलिए दोस्तों आज हम बात करेंगे उन्हीं कुमार सानू की जिन्हें 1990 के दौर में मेलडी किंग के नाम से जाना जाता था।
यह तो लगभग सभी को पता होगा कि कुमार सानू ने दो शादियां की थी और आज हम कुमार सानू के शादीशुदा जीवन और उनकी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा करेंगे। उसको कुमार सानू ने 1980 के दशक में पहली शादी रीता भट्टाचार्य की थी। यह शादी जब हुई थी जब कुमार सानू कुमार‚ कुमार सानू ना होकर केवल सानु भट्टाचार्य थे। दोनों एक दूसरे को कोलकाता से जानते थे। उसके बाद कुमार सानू ने मुंबई मायानगरी का रूख किया।
दोस्तों 1980 के दौर में जब कुमार सानू मुंबई आए थे तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने से पहले ही उन्होने रीता भट्टाचार्य से शादी कर ली। 1983 में बेटी जैसी का जन्म हुआ। कुमार सानू और रीता की मैरिड लाइफ अच्छी चल रही थी और उसके बाद रीता ने दो और बेटाे जी को और जान को जन्म दिया। लेकिन इसी बीच कुमार सानू का अफेयर कुनिका लाल से हो गया। कुनिका उस दौर की एक बॉलीवुड अभिनेत्री थी। ये अफेयर ज्यादा दिनों तक नहीं चला। दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। वजह थी कि अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री।
मिनाक्षी शेषाद्री से हुआ दूसरा अफेयर
मीनाक्षी शेषाद्री ने उनकी लाइफ में एंट्री ली तो वहां से कुनिका लाल उनसे दूर हो गई। दोस्तों यह वह दौर था जब कुमार सानू सफलता की सीढ़ियां चढ़ते चले जा रहे थे और तब उनकी लाइफ में 1990 की खूबसूरत अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री आई। मिनाक्षी से उनकी मुलाकात महेश भट्ट की फिल्म जुर्म में जब कोई बात बिगड़ जाए जब कोई मुश्किल पड़ जाए की शूटिंग के दौरान हुई थी।
यह बताने की जरूरत नहीं है कि यह एक एवर ग्रीन सॉन्ग है। आप सभी ने यह सुना होगा। यह गाना मीनाक्षी शेषाद्री पर फिल्माया गया था और इसी गाने के प्रीमियर के दौरान कुमार सानू और मीनाक्षी शेषाद्री की एक दूसरे से मुलाकात हुई। मीनाक्षी की खूबसूरती देख कुमार सानू उनसे पूरी तरह प्रभावित हो गए। और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे।
हालांकि इन दोनों में से किसी ने भी इसका खुलासा कभी नहीं किया। कुमार सानू और मीनाक्षी शेषाद्री का यह रिलेशन 3 साल तक चला। 1993 में कुमार सानू की वाइफ रिता को दोनों के अफेयर के बारे में पता चल गया। तो उन्होंने सानू से तलाक लेने का निर्णय कर लिया। रीता ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कुमार सानू की बहुत सारी गर्लफ्रेंड है और इस समय वह मशहूर अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री को डेट कर रहे हैं।
उसके बाद 1994 में रिता और कुमार सानू का तलाक हो गया। उनके तीनों बच्चों की कस्टडी रीता को मिली और बच्चों को पालने के लिए कुमार सानू को एक निश्चित धनराशि का हर महीने भुगतान करना पड़ा। रिता से अलग होने के बाद कुमार सानू और मीनाक्षी शेषाद्री का अफेयर भी ज्यादा दिन तक नहीं चल सका और कुछ ही दिनों में मीनाक्षी कुमार सानू से अलग हो गई। इसके बाद दोनों अपने- अपने करियर पर ध्यान देने लगे।
सलोनी भट्टाचार्य से की दूसरी शादी
इसके बाद कुमार सानू ने दूसरी शादी सलोनी भट्टाचार्य से की जो कि बीकानेर राजस्थान की रहने वाली थी। वह खुद एक मॉडल थी। कुमार सानू और सलोनी भट्टाचार्य की दो बेटियां हैं। जिनके नाम शैनन और अन्ना है। सलोनी दोनों बेटियों के साथ लंदन में रहती हैं। वही उनकी एक बेटी शैनन अपने पिता के नक्शे कदम पर चल कर एक सिंगर बन रही है। वह अंग्रेजी गाने गाती हैं। 2014 में उनका एक यूके इंग्लिश एल्बम भी आया था।।।
kumar sanu songs