UP: फर्रुखाबाद में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़: 25 हजार इनामी बदमाश ढेर, दो सिपाही घायल

Manoj Kumar
2 Min Read

उदयवीर सिंह

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं, दो सिपाही घायल बताए जा रहे हैं।
मृतक बदमाश की पहचान देवेंद्र उर्फ रिंकू (38) निवासी चांदपुर, शहर कोतवाली के रूप में हुई है। देवेंद्र पर विभिन्न थानों में 19 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। जिसपर 25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था।

इनामी बदमाश देवेंद्र उर्फ रिंकू फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के टेलीकोन के पास सुबह चार बजे पुलिस की देवेंद्र से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान देवेंद्र पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज हेतु सीएचसी भेजा, जहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन लोहिया अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

यहां पर हुई मुठभेड़

मृतक बदमाश देवेंद्र के बारे में बताया गया कि वह मूलरूप से जनपद कन्नौज थाना विशुनगढ़ के गांव प्राइमपुर पैरोल का रहने वाला था। वह लंबे समय से चांदपुर में रहता था। 2016 में उसने अपने साथियों के साथ डकैती के दौरान पटियाली (कासगंज जिले में) में एक सेवानिवृत्त उप जिलाधिकारी (एसडीएम) रामावतार गुप्ता की हत्या कर दी थी।

देवेंद्र पर विभिन्न थाने में 19 मुकदमे दर्ज थे। जिसपर शासन द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ में कायमगंज कोतवाली के सिपाही राजेश और सचिन भी घायल हुए हैं। जिन्हें कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply