स्वाति मालीवाल

नई दिल्ली: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बेटियां कितनी सुरक्षित है इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ ही एक युवक ने सरेराह छेड़छाड़ कर दी। स्वाति मालीवाल देर रात शहर के हालात को ही देखने को निकली थीं। रात में नशे में चूर एक कार चालक ने  स्वाति मालीवाल के साथ छेड़खानी की, साथ ही उनको 10-15 मीटर तक घसीटा। स्वाति के आरोपों पर दिल्ली पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ट्वीटर पर दी जानकारी

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने घटना के बारे में बताया कि वह बुधवार देर रात एम्स अस्पताल के गेट नंबर 2 पर खड़ी थीं। तभी वहां नशे की हालत में एक व्यक्ति आया। उसने स्वाती मालीवाल को ही अपनी कार में बैठने के लिए कहा। स्वीति मालीवाल ने बैठने से मना करते हुए उस शख्स को काफ़ी जोर से फटकारा।

स्वाति के मना करने के बाद नशे की हालत में उस शख्स ने कार का शीशा बंद कर दिया जिसके बाद स्वाति का हाथ कार में फंस गया। इसके कारण कार चालक स्वाति मालीवाल को 10 से 15 मीटर तक घसीटता ले गया। हालांकि स्वाती मालीवाल अब खतरे से बाहर हैं। घटना की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बारे में स्वाती मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि भगवान ने आज उनकी जान बचाई।

Manoj Kumar