मनोज कुमार समाचार संपादक
Meerut: किठौर थाना क्षेत्र के माछरा कासमपुर में एक विवाहिता संदिग्ध परिस्तिथियों में झुलस गई। विवाहिता के परिजनो ने ससुरालियों पर जलाने का आरोप लगाया है। वहीं ससुराली पक्ष का कहना है कि महिला ने खुद ही अपने को आग लगाई है। झुलसी महिला को मेरठ अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
जानकारी के अनुसार किठौर थाना क्षेत्र के माछरा कासमपुर में गुरुवार दोपहर के समय राजवीर की पत्नी संजीत कौर (30 वर्ष) आग में झुलस गई। झुलसी महिला को गंभीर हालत में मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर स्थिति गंभीर होते होने के चलते मेरठ से दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
पीड़िता ने बयान के दौरान बताया कि उसके ससुरालियों पति राजवीर, सास जेठ और जेठानी ने मिलकर उसे आग के हवाले किया है जबकि ससुरालियों का कहना है की बहू ने अपने पति से अनबन के चलते खुद आग लगाई है। पीड़िता के भाई कुलदीप ने पति राजबीर, सास, जेठ , व जेठानी के खिलाफ उसकी बहन को जलाने का आरोप लगाया है। किठौर कोतवाल रोजन्त त्यागी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जो उचित कार्यवाही होगी वह अमल में लाई जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।