मेरठ: चाकूओं से गुदा हुआ था पूरा शरीर, भिंडी के खेत में बुरी हालत में मिला शव

मुंडाली थाना अंतर्गत ग्राम अजराड़ा के जंगल में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शव किसान सुखबीर के भिंडी के खेत में पड़ा मिला। जिसके शरीर पर चाकू से गोदकर  हत्या करने के निशान मिले हैं।

927
मौके पर पहुंची पुलिस

मेरठ। मुंडाली में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसका शव जंगल में भिंडी के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्ट के लिए भिजवा दिया। मेरठ के मुडाली में भिंडी के खेत में एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराई लेकिन सफलता नहीं मिली।

जानकारी के अनुसार मुंडाली थाना अंतर्गत ग्राम अजराड़ा के जंगल में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शव किसान सुखबीर के भिंडी के खेत में पड़ा मिला। जिसके शरीर पर चाकू से गोदकर  हत्या करने के निशान मिले हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में शव मुस्लिम युवक का लग रहा है। पहचान नहीं होने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई गई लेकिन पहचान नहीं हो पाई।