Meerut: सूदखोरों से परेशान फैक्ट्री मजदूर ने लगाई फांसी

Meerut: यूपी के मेरठ में सूदखोरों परेशान शख्स ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनो का आरोप है कि ब्याज पर लिए रूपयों की वापसी के लिए सूदखोर बेहद ज्यादा परेशान कर रहा था। हालांकि पडोसी घरेलू कहल के चलते सुसाइड करने की बात कह रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार नेपाल निवासी प्रेम कुमार शाही करीब दस वर्षों से परतापुर थाना क्षेत्र के उद्योगपुरम स्थित ओम साई पाइप फैक्ट्री में काम करता था। प्रेम कुमार को फैक्ट्री मालिक मूलचंद ने फैक्ट्री में ही कमरा दिया हुआ था। बताया गया कि उसका परिवार दो महीने पहले गोरखपुर में उसकी ससुराल चला गया था।

प्रेम कुमार के बड़े बेटे सागर ने किसी सूदखोर से ब्याज पर पैसा लिया था, जो वह नहीं दे पा रहा था। सूदखोरों द्वारा बाप-बेटे को धमकी दी जा रही थी। जिससे परेशान होकर बाप प्रेम कुमार ने बुधवार रात फैक्ट्री में पंखे से लटककर आत्महत्या। कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply