Meerut: रालोद विधायक की हत्या का मुख्य आरोपी साेनू गौतम गिरफ्तार

27
आरोपी सोनू गौतम

Meerut: एक माह पहले कोर्ट में पेशी से पहले ही फरार हुआ और रालोद के पूर्व विधायक मलखान सिंह की हत्या का  मुख्य आरोपी सोनू गौतम बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह एक माह पहले कोर्ट में पेशी से पूर्व फरार हो गया था। पुलिस तभी से उसकी तलाश में जुटी थी। रविवार को बुलंदशहर से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

जानकारी के अनुसार अलीगढ़ में रालोद के पूर्व विधायक मलखान सिंह की हत्या वर्ष 2006 में बदमाशों ने की थी। उनके साथ एक गनर की भी गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी सोनू गौतम समेत कई लोगों को आजीवन कारावास हो गई। एक महीने पहले कोर्ट में पेश होने से पहले ही सोनू गौतम फरार हो गया था। मेरठ एसटीएफ ने सोनू गौतम को गिरफ्तार कर बुलंदशहर कोर्ट में पेश कर दिया।

एसपी एसटीएफ बृजेश सिंह का कहना है कि अलीगढ़ कोर्ट में सोनू गौतम के खिलाफ वारंट जारी कर दिया था जिसके बाद अलीगढ़ पुलिस और एसटीएफ की टीम को शासन के स्तर से लगाया गया था।

सटीक मुखबिरी की सूचना पर रविवार को सोनू गौतम बुलंदशहर से गिरफ्तार हो गया। एसटीएफ और बुलंदशहर पुलिस ने सोनू को कोर्ट में पेश कर दिया। अब अलीगढ़ पुलिस उसको बी वारंट पर बुलंदशहर से अलीगढ़ लेकर जाएगी। आरोपी सोनू गौतम हिस्ट्रीशीटर है और सुपारी लेकर हत्या करता है।